श्रीगंगानगर जिले में एक युवती को शराब पिलाकर मंगलवार देर शाम दो युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से ग्राम पंचायत प्रशासक का पुत्र भी शामिल है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कौशिक ने बताया कि पीड़िता को उसके परिचित ने फोन कर बस स्टैंड पर बुलाया। वह उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक होटल में ले गया। रिपोर्ट में बताया कि जहां पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को पिला दी। बाद में उसने साथी के साथ मिलकर युवती से गैंगरेप किया।
युवती ने बुधवार को थाने में पेश होकर रिपोर्ट दी है कि जान-पहचान का फायदा उठाकर उसे धोखे से शराब पिला दी। इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने बताया कि आरोपी कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी रहा है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। इसमें प्रथम दृष्टया आरोप साबित होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।