श्री गंगानगर

Video: शहर में आने वाले रास्तों पर रोकी दूध और सब्जी

- सभी प्रवेश रास्तों पर किसानों ने अपनी स्टॉल लगाकर बेची दूध-सब्जी- देशव्यापी आह्वान पर दस दिवसीय आंदोलन का आगाज- पदमपुर बाइपास पर किसानों ने दिखाई गुंडागर्दी- बाकी सभी रास्तों पर शांतिपूर्वक चला किसान आंदोलन
2 min read
strike
शहर में आने वाले रास्तों पर रोकी दूध और सब्जी

श्रीगंगानगर.

राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले जिले के विभिन्न किसान संगठनों ने संयुक्त रुप से दस दिवसीय आंदोलन का आगाज शुक्रवार से कर दिया। इसके तहत श्रीगंगानगर शहर सहित जिले की मंडियों के प्रवेश रास्तों पर नाके लगाकर किसान द्वारा दूध और सब्जी को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया। जबकि लोगों की परेशानी को देखते हुए किसानों ने खुद स्टॉल लगाकर प्रवेश रास्तों पर दूध और सब्जी की निर्धारित रेट पर बिक्री की। किसानों ने दूध और सब्जी सप्लाई रोकने के इस अनोखे आंदोलन को 'गांव बंद-किसान छुट्टी पर' का नाम दिया है।


राष्ट्रीय किसान महासंघ से जुड़े किसान संगठनों के नेताओं ने बताया कि हम किसानों की चार सूत्री मुख्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनमें संपूर्ण कर्ज मुक्ति, लागत का डेढ़ गुणा दाम, किसान की न्यूनतम आय निर्धारण और दूध और सब्जी के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कराना मुख्य मांगे हैं। किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं का ये भी कहना है कि हमारी मांगों का केंद्र स्तर पर ही निस्तारण हो सकता है, वहीं इन्होंने किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता से भी इनकार कर दिया है। किसानों ने दूध और सब्जी सप्लाई रोकने के इस अनोखे आंदोलन को 'गांव बंद-किसान छुट्टी पर का नाम दिया है।

राष्ट्रीय किसान महासंघ से जुड़े किसान संगठनों के नेताओं ने बताया कि हम किसानों की चार सूत्री मुख्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनमें संपूर्ण कर्ज मुक्ति, लागत का डेढ़ गुणा दाम, किसान की न्यूनतम आय निर्धारण और दूध और सब्जी के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कराना मुख्य मांगे हैं। किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं का ये भी कहना है कि हमारी मांगों का केंद्र स्तर पर ही निस्तारण हो सकता है, वहीं इन्होंने किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता से भी इनकार कर दिया है।


पदमपुर बाइपास पर किसानों ने की गुंडागर्दी
पदमपुर बाइपास पर शहर में आने और जाने वाले वाहनों को किसानों ने रोककर इनमें लाया जा रहे बोतलों में दूध को उतार लिया। साथ ही किसानों ने श्रीगंगानगर बाजार से मंडियों में जा रहे उन वाहनों को भी रोका जिनमें सब्जियां, फल आदि लगे हुए थे। किसानों ने एक बस को रोककर इसमें लदे आम और लिची को उतार लिया। उतारने तक तो ठीक था, लेकिन मौजूद किसानों ने आम और लिची को खाया भी।


बाकी जगहों पर शांतिपूर्ण रहा आंदोलन
पदमपुर बाइपास को छोड़ अन्य श्रीगंगानगर के प्रवेश रास्तों पर आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। सूरतगढ़ बाइपास, नाथांवाली, एसएसबी रोड स्थित गंगनगर पुल, साधुवाली बाइपास सहित अन्य जगहों पर आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। यहां किसानों ने स्टॉल लगाकर शहरवासियों को सब्जियां और दूध भी बेचा।

यहां भी पढ़े

दूध-सब्जी की सप्लाई बंद, बढ़ेगी शहरवासियों की परेशानी - https://goo.gl/vi5M5H

झड़प की आशंका, शहर के एंट्री मार्गों पर अलर्ट - https://goo.gl/LFTtsc

बिलों का भुगतान अब ई-मित्रा प्लस मशीन से होगा - https://goo.gl/GMraLs

दो साल से अपडेट नहीं था पंचायत का रिकॉर्ड - https://goo.gl/1kKYEX

मनोरंजन और ज्ञान का खजाना आज से तीसरे चरण में - https://goo.gl/ukRUVQ

दस एसी, 25 कूलर और 11 वाटर कूलर मिले खराब - https://goo.gl/M47epM

सोलर पैनल मुफ्त देने का दावा छलावा साबित हुआ - https://goo.gl/YQy2cL

स्वीकार की गलती, तोड़ दिया बेटी गौरव सर्किल - https://goo.gl/NBr4BV

Video: शहरों में दूध, सब्जी, अनाज बंद का आंदोलन शुरू - https://goo.gl/sWNkKB

Published on:
01 Jun 2018 01:26 pm