श्री गंगानगर

धारदार हथियार से हमला, ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या का प्रयास

-झोपड़ी को लगा दी आग
2 min read
fight
धारदार हथियार से हमला, ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या का प्रयास

घड़साना.

गांव 16 एलएम में कृषि भूमि को ठेके पर लेने के विवाद पर घरेलू रंजिश बन गई। पंचायत में मामला सुलटा लेने के बाद एक पक्ष ने खेत में घुस कर ढाणी को आग के हवाले कर दिया। कृषि उपकरण के धारदार औजार से लैस होकर एक जने पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल पर आरोपितों ने जान से मारने के लिए ट्रेक्टर भी चढा दिया। लेकिन बाल-बाल बच गया। इस संबंध में पुलिस ने चार नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गंभीर घायल के भाई बुधराम बावरी ने लिखित शिकायत दी है। इसमें बताया गया है कि सोमवार को खेती के लिए उसके परिवार ने जमीन ठेके पर ली थी। ठेके पर जमीन लेने पर उसका ताऊ आसाराम बावरी तथा उसका परिवार नाराज हो गया। दिन में पंचायत भी हुई। आपसी बोलचाल भी पंचायत के दौरान हुई थी। बोलचाल की रंजिश को लेकर ताऊ आसाराम, श्रवणकुमार, माणकसर निवासी कृष्णलाल व प्रभूराम के अलावा चार अन्य रिश्तेदार सहित आठ आरोपितों ने ट्रेक्टर पर सवार होकर उनके ख्ेात में आकर हमला बोल दिया। ढाणी में उसका भाई लूणाराम बावरी आरोपितों के हत्थे चढ गया।

आरोपितों ने कस्सी, लाठी से वार कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की नीयत से तेज गति से लाकर ट्रेक्टर चढा दिया। लेकिन किसी तरह पेट को बचा कर पैरों से ऊपर होकर ट्रेक्टर निकल गया। आरोपित उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गए। पुलिस को देर रात को एक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल लूणाराम की सांसें चल रही थी। पुलिस ने घायल लूणाराम को तत्काल राजकीय चिकित्सालय मे ंभर्ती करवाया। आरोपितों के खिलाफ प्राणघातक के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Published on:
23 May 2018 08:45 am
Also Read
View All
Rajasthan Crime: महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 6 साल बाद खेताराम हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

Ghadsana : घड़साना बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, व्यापारी संगठनों का एलान, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Sriganganagar: श्रीविजयनगर में भारी हंगामे के बीच कांग्रेस के सुशील मिढ्ढा बने चेयरमैन, BJP प्रत्याशी को 5 वोटों से हराया

Rajasthan News : राजस्थान में एक और ‘हिट एंड रन’, तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से मां-बेटी सहित 3 महिलाओं की मौत

श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित