श्री गंगानगर

मेडिकल कॉलेज के स्ट्रक्चर डिजायन की जांच जयपुर में होगी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 9:22 PM IST
file photo
file photo

-पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रवाना
श्रीगंगानगर.

राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में दानदाता की ओर से बनाए जाने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्ट्रक्चर डिजायन की जांच शुक्रवार को एमएनआईटी जयपुर में होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और स्ट्रक्चर डिजायन तैयार करने वाली कोटा की कंपनी पीएनटी के डिजायनर इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि सरकार और प्रशासन की शुरू से ही यह मंशा रही है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू हो। मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर 16 जुलाई को हुई बैठक में स्ट्रक्चर डिजायन की जांच पर विचार विमर्श हुआ था। तब यह तय हुआ था कि इसके लिए जल्द ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को जयपुर भेज कर स्ट्रक्चर डिजायन की जांच करवा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुमन मनोचा गुरुवार रात जयपुर रवाना हो गए। शुक्रवार को जब एमएनआईटी में स्ट्रक्चर डिजायन की जांच होगी तब मनोचा वहां मौजूद रहेंगे।

जांच में दिक्कत नहीं
जिला कलक्टर ने बताया कि दानदाता ने स्ट्रक्चर डिजायन कोटा की कंपनी पीएनटी से तैयार करवाया था। उस कंपनी के डिजायनर सभी नक्शे लेकर एमएनआईटी आएंगे। दानदाता की ओर से स्ट्रक्चर डिजायन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ इसकी फीस भी जमा करवा दी है इसलिए इसकी जांच और पास करवाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रक्चर डिजायन की जांच के बाद दानदाता से यह अपेक्षा रहेगी कि वह मेडिकल कॉलेज का निर्माण शीघ्र शुरू करवा दे।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा