श्री गंगानगर

राजस्थान में जाते मानसून के साथ अचानक पाकिस्तान से आया ‘तूफान’ , कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई शुरू

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 4:31 PM IST
Feature image

श्रीगंगानगर।

राजस्थान में बुधवार को अचानक एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया। प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटा खाया और तेज अंधड़ शुरू हो गया। थोड़ी देर आंधी चलने के बाद बरसात भी शुरू हो गयी।

बता दें कि बिन मौसम हो रही बरसात ने किसान और व्यापारी वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। बरसात और आंधी से फसलों को नुकसान होगा। क्योंकि इस समय ग्वार, मूंग की फसल कटाई चल रही है। वहीं नरमा और कपास भी खिला हुआ है। ऐसे में बिन मौसम हुई बरसात से किसानों को चारों तरफ नुकसान ही नुकसान होना है।

श्रीगंगानगर में अचानक तेज हवा और बरसात पाकिस्तान यानी पश्चिम दिशा की तरफ से आई है। वहीं हवा काफी तेज रफ्तार आगे बढ़ रही है इससे हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में भी फसलों के नुकसान की आशंका है। बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई थी। इसके चलते बुधवार को अचानक पश्चिमी दिशा से तेज हवा के साथ अंधड़ और बारिश का दौर शुरू हो गया। अचानक मौसम के परिवर्तन से किसानों की फसलों को काफी नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

अलवर में भी शुरू हुई बारिश

वहीं अलवर जिले में भी मौसम का रुख बदल गया और करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के कई पोल व तार टूट गए। इससे कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। शहर में सेन्ट्रल मार्केट के समीप एक पुराना पेड़ टूट कर गिर पड़ा। इससे वहां खड़ी दो कार व तीन बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, मॉर्डन स्कूल के पास पेड़ गिरने से यातायात जाम हो गया।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन