श्री गंगानगर

रावला के सुरजीतसिंह को वीरता के लिए मिला पदक

रावला मंडी.
less than 1 minute read
award
रावला के सुरजीतसिंह को वीरता के लिए मिला पदक

यहां के चक तीन केएलएम निवासी सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह बिश्नोई को बीएसएफ की 62 वीं वाहिनी में वीरता के लिए पदक देकर समानित किया गया है। ये पदक उन्हें ऑपरेशन चमलियाल के दौरान उनके योगदान के लिए दिया गया। ऑपरेशन के दौरान वे कमांडर के बॉडी पेअर के तौर पर उनके साथ रहे। इस दौरान उन्होंने रणकुशल सीमा प्रहरी होने का परिचय दिया। बिश्रोई और उनकी टीम ने उग्रवादियों पर लक्ष्य कर हमला किया। इस दौरान बिश्रोई सबसे आगे रहे। उन्होंने उग्रवादियों को ढेर करने में अहम भूमिका निभाई।

उनके साहस और शौर्य को सम्मान मिलने पर कस्बे के नागरिकों और बिश्रोई के परिजनों में खुशी का माहौल है। सुरजीतसिंह के भाई रिछपाल बिश्रोई और सुभाष बिश्रोई ने बताया कि सुरजीत सिंह में शुरू से ही कुछ बड़ा करने की लालसा थी। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए वे बीएसएफ में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि सुरजीतसिंह के रावला आने पर स्वागत किया जाएगा।

Published on:
24 May 2019 12:24 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद