श्री गंगानगर

सूरतगढ़ थर्मल: रोही में टिब्बो में मिला बमनुमा आकृति की सन्दिग्ध वस्तु, दहशत का माहौल

टिब्बा में पैराशूट नुमा वस्तु के साथ उड़ कर आई सन्दिग्ध उपकरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

2 min read
Suspected device

सूरतगढ़ थर्मल। सूरतगढ़ तापीय परियोजना के निकटवर्ती गांव कानौर के नजदीक टिब्बा में पैराशूट नुमा वस्तु के साथ उड़ कर आई सन्दिग्ध उपकरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रोही में भेड़ बकरिया करने गए गड़रिये ने टिब्बो में पैराशूट के साथ बंधी सफेद रंग की कोन नुमा सन्दिग्ध वस्तु देखी। जिसने गांव में जाकर इस संबन्ध में ग्रामीणों को बताया।

ग्रामीणों की सूचना पर राजियासर थाना प्रभारी रामचन्द कस्वा ने हैड कांस्टेबल छोटू लाल सहित मौके पर पहुंच कर सन्दिग्ध वस्तु को रेत के कट्टे लगवा कर सुरक्षित रखवा कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया है।

बमनुमा आकृति की है सन्दिग्ध वस्तु
कानौर गांव उत्तर में टिब्बो पर पैराशूट के साथ बंधी इस करीब 7 इंच लम्बी ओर चार इंच व्यास की सफेद कोन नुमा वस्तु के ऊपर काले अक्षरों में अंग्रेजी एवम रशियन भाषा में एक्टिव आर्टिकल लिखा हुआ है। बम नुमा आकृति एवम उपकरण पर रेडियो एक्टिव आर्टिकल लिखा होने से पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी है।

पहले भी मिल चुके है सन्दिग्ध गुब्बारे-
बता दें कि थर्मल से करीब 20-25 किमी दूर स्थित ठेठार पंचायत क्षेत्र में पहले भी सन्दिग्ध गुब्बारे मिल चुके है। अक्टूबर 2016 में ठेठार के चक 1 KND के खेत में गुब्बारा मिला था। हालांकि इस गुब्बारे पर कोई सन्दिग्ध आकृति अथवा कोई भाषा नहीं लिखी थी, लेकिन फिर भी पूर्व में भी मिले पाकिस्तानी गुब्बारों की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया था।

इससे पूर्व भी दो बार ठेठार पंचायत के 1KND चक में विगत 10 अक्टूबर 2016 को उसी खेत में पाकिस्तानी झण्डा और आई लव पाकिस्तान अंकित सफेद रंग के गुब्बारे के अलावा 25 सितम्बर 2016 को ठेठार और सरदारपूरा खर्ता के बीच गुलाबी रंग का उर्दू में इस नम्बर पर सम्पर्क करे फोन नम्बर लिखा गुब्बारा मिला था।

Published on:
02 Mar 2018 04:43 pm
Also Read
View All