श्री गंगानगर

रेग्यूलेशन पर संशय के बादल

इंदिरागांधी नहर के रेग्यूलेशन पर से संशय के बादल अब दूर नहीं हो रहे।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 8:38 PM IST
canal
canal

हनुमानगढ़.

इंदिरागांधी नहर के रेग्यूलेशन पर से संशय के बादल अब दूर नहीं हो रहे। जल संसाधन मंत्री के साथ वार्ता के बाद नहर के दो रोटेशन लगातार चार में से दो समूह में चलाने पर सहमति बनी थी।लेकिन सिंचित क्षेत्र आयुक्त ने जो रेग्यूलेशन मंजूर किया है, उसमें महज चार से 21 दिसम्बर तक का जिक्र किया गया है। इसके कारण किसान आगे के रेग्यूलेशन को लेकर पसोपेश की स्थिति में हैं। इस संबंध में जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग के मुख्य अभियंता केएल जाखड़ ने बताया कि जो रेग्यूलेशन मंजूर हुआ है, वह 28 नवम्बर को हुई जल परामर्शदात्री समिति की बैठक के निर्णय के आधार पर हुआ है। उन्होंने बताया कि बैठक के अगले दिन विधायकों का प्रतिनिधि मंडल मंत्री डॉ.रामप्रताप से मिला था।


मंत्री के निर्देश पर इंदिरागांधी नहर के दो रोटेशन को लगातार चार में से दो समूह में चलाने का निर्णय लिया गया। मंत्री के निर्देशों की पालना करवाने में जुटे हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि रेग्यूलेशन की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। चार दिसम्बर से लगातार दो रोटेशन चार में से दो समूह में चलाएंगे। जल संसाधन मंत्री ने भी इसके लिए निर्देशित किया है। किसानों को भ्रमित होने की जरुरत नहीं है। दो रोटेशन को चार में से दो समूह में चलाने को लेकर जितने पानी की जरुरत पड़ेगी, उसे उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं। किसानों की फसल को बचाने के लिए विभाग हर स्तर पर प्रयासरत है।

इसलिए असमंजस की स्थिति

मुख्य अभियंता ने बताया कि जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में इंदिरागांधी नहर को चार से 21 दिसम्बर तक चार में से दो समूह तथा इसके बाद तीन में से एक समूह में चलाने का निर्णय लिया गया था। इसका प्रस्ताव बनाकर सिंचित क्षेत्र आयुक्त को मंजूरी के लिए भिजवाया गया। इस दौरान बैठक के अगले दिन विधायक जब मंत्री से मिले तो मंत्री ने लगातार दो रोटेशन चार में से दो समूह में चलाने का निर्देश दिया। सिंचित क्षेत्र आयुक्त ने चार से 21 दिसम्बर तक के पहले रोटेशन को मंजूर कर लिया। जबकि 21 दिसम्बर के बाद के रेग्यूलेशन को स्वीकृत नहीं किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि मंत्री स्तर पर जब निर्णय ले लिया गया है तो नहर के दो रोटेशन को चार में से दो समूह में जरूर चलाएंगे।

शेयर पर नजर
बीबीएमबी की ओर से 21 सितम्बर 2017 को किए गए आंकलन के अनुसार रावी व्यास नदियों के पानी में राजस्थान का डिप्लीशन अवधि 21 सितम्बर 2017 से 20 मई 2018 में पानी का हिस्सा 18,55, 819 क्यूसेक डेज बनता है। इसमें इंदिरागांधी नहर परियोजना का हिस्सा 13,98,940 क्यूसेक डेज बनता है। इसके आधार पर रबी के वर्तमान रेग्यूलेशन का प्रस्ताव बनाया गया है। जो रेग्यूलेशन वर्तमान में निर्धारित किया गया है, उसके अनुसार नहर चलाने के लिए आगे पानी की और जरुरत पड़ेगी।

Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान