श्री गंगानगर

रेलवे बेरियर हुआ खराब, लोग परेशान

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Railway crossing
रेलवे बेरियर हुआ खराब, लोग परेशान

गजसिंहपुर.

कस्बे के इकलौते मुख्य रेलवे बेरियर में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के चलते रेल गुजरने के दौरान बेरियर नीचे नहीं हुआ। रेल प्रशासन को इस तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने पर मौके पर चेन लगाई गई। जिससे कि किसी अनहोनी की आशंका को टाला जा सके। इसके साथ ही बेरियर के पास वाहन चालकों को बेरियर खराब होने के बारे में बताया गया तथा रेल आने के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया।

इस फाटक से रेल गुजरने के दौरान चेन लगा दी गई। इस अवधि में दो रेल इस मार्ग से गुजरी। लाइन मैन सुरजा राम ने विशेष सजगता बरती। वे रेल गुजरने के वक्त चेन के इर्दगिर्द तैनात रहे।

सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे के बीच प्रमुख रेल गुजरने के बाद बेरियर की मरम्मत की गई। फाटक की मरम्मत के दौरान भी वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा क्योंकि इस दौरान बेरियर नीचे ही रहे। इस बेरियर को दोपहर करीब बारह बजे ठीक किया गया।

Updated on:
06 Nov 2018 06:30 pm
Published on:
06 Nov 2018 06:30 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद