श्री गंगानगर

तहसीलदार ने किया नगरपालिका का औचक निरीक्षण, दो पालिका कर्मी मिले अनुपस्थित

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Inspection
तहसीलदार ने किया नगरपालिका का औचक निरीक्षण, दो पालिका कर्मी मिले अनुपस्थित

-तहसीलदार नेअधिशासी अधिकारी बिश्रोई से ली जानकारियां
-अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

अनूपगढ़.

तहसीलदार दानाराम लूणा ने सोमवार को नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार लूणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई सहित तीन पालिकाकर्मी समय से पालिका में कार्य करते हुए पाए गए जबकि दो पालिकाकर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पालिका के कमरा संख्या नौ पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई से पालिका सम्बंधी जानकारियां ली।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी बिश्नोई को अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उपखंड़ अधिकारी मनमोहन मीणा ने बताया कि तहसीलदार की रिपोर्ट पर काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

उपखंड़ अधिकारी मीणा ने विभिन्न विभागों से काम में गंभीरता बरतने तथा लारवाही नहीं बरतने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि मीणा ने कुछ दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सरकारी अनुदान से चलने वाले वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया था।

Updated on:
21 Jan 2019 06:15 pm
Published on:
21 Jan 2019 06:15 pm