श्री गंगानगर

सूरज ने उगली आग, श्रीगंगानगर में तापमान पहुंचा 49.1 डिग्री सेल्सियस

इलाके में शुक्रवार को सूरज आग उगलता नजर आया। सुबह करीब आठ बजे से आंखें दिखाता सूरज दोपहर तक अंगारे बरसाने लगा।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 8:09 PM IST
empty market
empty market

-अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
-दिनभर चली लू से आमजन हुआ हलकान

श्रीगंगानगर.

इलाके में शुक्रवार को सूरज आग उगलता नजर आया। सुबह करीब आठ बजे से आंखें दिखाता सूरज दोपहर तक अंगारे बरसाने लगा। सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को घरों और कार्यालयों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया।

कूलर-पंखों के सहारे लोगों ने राहत की सांस ली। अगले चौबीस घंटों में तापमान में मामूली कमी की उम्मीद तो की जा रही है लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी मनोहरलाल रिणवां बताते हैं कि शुक्रवार को तापमापी का पारा रिकॉर्ड 49.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

पसरा रहा सन्नाटा

इस बीच गर्मी के चलते शहर की अंदरूनी कॉलोनियों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के मुख्य बाजार में दोपहर में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। यही हालात शहर के सेंट्रल मार्केट और अन्य बाजारों के थे। शाम ढलने के साथ बाजारों में रौनक लौटी। लोगों ने पार्कों में पहुंचकर गर्मी से राहत पाई।

जहां एक और सूरज अंगारे उगल रहा है वहीं प्रशासन अब तक इस मामले में बेखबर नजर आ रहा है। तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया लेकिन शुक्रवार शाम तक जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी नहीं थी। । वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां का कहना था कि दोपहर एक बजे तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दे दी थी।

यह रही तापमान की स्थिति

तिथि तापमान
28 मई 47.1

29 मई 48.7

30 मई 47.0

31 मई 48.1
01 जून 49.1

(तापमान-डिग्री सेल्सियस में)

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर