श्री गंगानगर

आसमान से बरसे अंगारे, तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

-अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2018, 7:34 PM IST
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

इलाके में इन दिनों सूरज आसमान से अंगारे बरसा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले तक आंधी के कारण गर्मी से राहत पाया यह इलका अब तपन की चपेट में आने लगा है। मई के दूसरे पखवाड़े में सामान्यत: अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है और मंगलवार को यह इसी आंकड़े को छूने का प्रयास करता नजर आया।

अधिकतम तापमान पिछले चार दिन में करीब छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि अगले चौबीस घंटे तपन से भरे ही रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आ सकता है, इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर आंधी और तूफान की आशंका है।

इस बीच मंगलवार को दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन नौ बजे के आसपास ही सूरज आंखें दिखाने लगा। तेज गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर निकले लोग चेहरा और सिर ढककर निकले। दिन में शहर की कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी का असर बाजार में ग्राहकी पर भी पड़ा। शाम ढलने के साथ पार्कों में रौनक लौटी।


मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां ने बताया कि अगले चौबीस घंटे तो तपन भरे रहेंगे लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से अलग-अलग स्थानों पर आंधी अथवा तूफान की आशंका है।

ये रहा पिछले चार दिन का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान
19 मई 38.7 डिग्री सेल्सियस

20 मई 42.5 डिग्री सेल्सियस
21 मई 44.5 डिग्री सेल्सियस

22 मई 44.6 डिग्री सेल्सियस

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर