श्री गंगानगर

पानी के इंतजार में बीत रहे दिन-रात

-पेयजल किल्लत से दूसरे दिन भी राहत नहीं -नलों में आया पानी, लेकिन नहीं हुआ प्र्याप्त स्टॉक
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 8:14 AM IST
water supply
पानी के इंतजार में बीत रहे दिन-रात

श्रीगंगानगर.

शहर में पेयजल की चल रही किल्लत में गुरुवार को दूसरे दिन भी कोई सुधार नहीं हुआ। हालात ये हैं कि लोगों का पूरा दिन पानी के इंतजार में बीत रहा है। इसका कारण पेयजल किल्लत के साथ पहले के निर्धारित समय पर पानी सप्लाई नहीं आने का रहा है।

जवाहरनगर, ब्लॉक एरिया, सेतिया फार्म, सद्भावनानगर, वृद्ध आश्रम रोड, शिव चौक, जिला अस्पताल, पुरानी आबादी के कुछ क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में गुरुवार को कहीं एक तो कहीं दो दिन बाद पानी आया, लेकिन आगे के दो दिनों की जरुरत के अनुसार पानी का स्टॉक घरों में नहीं हो पाया।

वहीं पानी का प्रेशर रोजाना के मुकाबले बहुत कम होने पर लोगों ने घरों में लगे बूस्टर भी चलाए, फिर भी पानी की कमी पूरी नहीं हो पाई। गृहणियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की लागत बढ़ जाती है। उस पर पानी सप्लाई में कटौती घाव पर नमक का काम कर रहा है। उधर जलदाय विभाग की तरफ से पेयजल किल्लत वाले कुछ क्षेत्रों में टैंकरों से भी पानी पहुंचाया गया है।

झुग्गी-झोपड़ी वालों की लगी लाइन
यूआईटी के पास खाली भूखंडों में झुग्गियां बना कर रह रहे लोगों के पास रहने को जब खुद की जगह नहीं है तो पानी स्टॉक के लिए साधन होने का तो सवाल ही नहीं है। यहां के एक भूखंड में लगे नल पर गुरुवार शाम को जब पानी आया तो पानी भरने के लिए लंबी लाइन लग गई। इनका कहना था साहेब, दो दिन बाद पानी आया है, खाना बनाने तक के लिए पानी नहीं है।

इनका कहना है
जलदाय विभाग के पास पानी भंडारण की स्थिति को देखते हुए शहर के कुछ इलाकों में गुरुवार को सप्लाई दी गई है, बाकी जगह शुक्रवार को पानी छोड़ा जाएगा। अभी हालात में सुधार होने में समय लगेगा। ऐसे में एक दिन छोड़कर ही पानी सप्लाई किया जाएगा। ज्यादा कमी वाले जगहों पर टैंकरों से भी सप्लाई दी जा रही है।
वीके जैन, कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, श्रीगंगानगर।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर