श्री गंगानगर

बस रोकने पर विवाद के बाद थाने पर प्रदर्शन, शाम को बैठक में अधिकारियों ने निपटाया मामला

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
2 min read
meeting
बस रोकने पर विवाद के बाद थाने पर प्रदर्शन, शाम को बैठक में अधिकारियों ने निपटाया मामला

दो रूटों की बसों का विवाद निपटा, जाम से मिलेगी मुक्ति
श्रीगंगानगर. शहर में पुलिस की ओर से मल्टीपर्पज स्कूल के समीप से बसों को जेसीटी मिल पर खड़े करने के निर्देश के बाद सोमवार को ट्रेफिक पुलिसकर्मियों का एक बस चालक से विवाद हो गया। बस चालक ने पुलिसकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाते हुए अन्य बस ऑपरेटरों को बुला लिया और पुरानी आबादी थाने के सामने प्रदर्शन किया। जहां पुलिस अधिकारियों ने समझइश कर मामला शांत कराया। शाम को हुई बैठक में दो बसों के रूटों का विवाद निपटाया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में जेसीटी मिल की तरफ से शहर में आने वाली बसों को जेसीटी मिल के पास साफ की गई जगह पर खड़ा करने का प्रयास किया गया। एक बस मल्टीपर्पज स्कूल के पास सवारियां लेकर जा रही थी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। आगे जाकर चालक ने बस रोक दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों व बस चालक, कंडक्टर के बीच विवाद हो गया। पुलिसकर्मी दोनों को पुरानी आबादी थाने ले गए। जहां बस ऑपरेटर आदि लोग पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस हितिका वासल, सीओ सिटी रोशन लाल पटेल व थाना प्रभारी कुलदीप वालिया व जाब्ता पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया।
दो रूटों को लेकर बनी सहमति
- यातायात प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि दोपहर को विवाद के बाद बस ऑपरेटरों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह व जिला परिवहन अधिकारी सुमन डेलू के साथ बातचीत हुई। जिसमें दौलतपुरा जाने वाली बस सुखवंत सिनेमा के पास खड़ी करने की सहमति बनी। यह पुराना बस स्टैण्ड है। इसके अलावा हिन्दुमलकोट की तरफ चलने वाली बसें के केवल सवारियां लेकर जाएंगी और जाने में देरी होने पर तीन पुली के पास ही खड़ी होंगी। जिससे शहर में यातायात बाधित नहीं होगा। इसके लिए बस वालों ने पुलिस अधिकारियों को लिखित में दिया है।

Published on:
04 Feb 2019 07:18 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद