श्रीगंगानगर. सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र गांव सिद्धुवाला में गणतंत्र दिवस की सुबह खुशियों की जगह मातम में बदल गई। सूरतगढ़ के पास गांव भगवानसर मोड के पास हुए सडक़ हादसे में तीन जनों की मौत हो गई। पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। गांव सिद्धुवाला में मृतक […]
श्रीगंगानगर. सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र गांव सिद्धुवाला में गणतंत्र दिवस की सुबह खुशियों की जगह मातम में बदल गई। सूरतगढ़ के पास गांव भगवानसर मोड के पास हुए सडक़ हादसे में तीन जनों की मौत हो गई। पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। गांव सिद्धुवाला में मृतक पिता-पुत्र व श्योपुरा गांव में एक व्यक्ति का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। सदर पुलिस ने बताया कि सिद्धुवाला निवासी दिनेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि रविवार शाम करीब छह बजे वह बाइक पर सूरतगढ़ से गांव जा रहा था। उसके आगे थोड़ी दूरी पर उसके पिता आदराम व उसका भाई रामकुमार बाइक की तरफ जा रहे थे। भगवानसर मोड के पास सूरतगढ़ की तरफ से ट्रक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आया और उसके उसके पिता के बाइक व अन्य मोटरसाइकिल को घसीटता हुआ ले गया। वही, सडक़ किनारे खड़े श्योपुरा निवासी इमीलाल पुत्र सहीराम को भी ट्रक ने कुचल दिया व ट्रक सडक़ के नीचे तक हादसा करता हुआ करीब तीस फुट तक ले गया। हादसे में उसके पिता आदराम, भाई रामकुमार व अन्य रिश्तेदार इमीलाल की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य जने घायल हो गए।