श्री गंगानगर

प्रदेश के 381 केंद्रों पर 23 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार

श्रीगंगानगर. प्रदेश भर के किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की मेहनत और अनुकूल मौसम के बीच राज्य सरकार ने समय रहते रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर में कुल […]

1 minute read

श्रीगंगानगर. प्रदेश भर के किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की मेहनत और अनुकूल मौसम के बीच राज्य सरकार ने समय रहते रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर में कुल 381 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 10 मार्च से 30 जून 2026 तक निर्धारित लक्ष्य 23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस सीजन के लिए गेहूं का एमएसपी 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।

लक्ष्य का 60 प्रतिशत श्रीगंगानगर मंडल से

राज्य में एमएसपी पर होने वाली कुल गेहूं खरीद का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा श्रीगंगानगर मंडल से आता है। इसलिए मंडल में 118 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां से 13.59 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। वहीं बीकानेर संभाग में 13.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद प्रस्तावित है। एफसीआई ने श्रीगंगानगर सहित राज्य में 167 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं और 9.06 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

15 प्रमुख मंडियां चिन्हित

जिन मंडियों में गेहूं की आवक अधिक रहती है, वहां एक से अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए श्रीगंगानगर मंडी समेत ऐसी 15 प्रमुख मंडियों को चिन्हित किया गया है।

गेहूं खरीद का गणित

राज्य में कुल खरीद लक्ष्य: 23 लाख मीट्रिक टन

कुल क्रय केंद्र: 381

गेहूं का एमएसपी: 2585 रुपए प्रति क्विंटल

खरीद अवधि: 10 मार्च से 30 जून 2026


श्रीगंगानगर मंडल

खरीद लक्ष्य: 13.59 लाख मीट्रिक टन

क्रय केंद्र: 118


वर्जन

रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए एमएसपी पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जा रही हैं।

चौधरी अभिरीत, क्षेत्रीय प्रबंधक, एफसीआई, श्रीगंगानगर मंडल

Published on:
12 Jan 2026 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर