श्री गंगानगर

स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहा है पंचायत कार्यालय

-यह मामला अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सलेमपुरा (4 एसपीएस ) का है।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 9:25 AM IST
school
स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहा है पंचायत कार्यालय

अनूपगढ़.

पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत ऐसी है जहां न अटल सेवा केंद्र का भवन है, न अपना पंचायत घर। ऐसे में ग्राम पंचायत में पंचायत कार्यालय का संचालन आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में किया जा रहा है। यह मामला अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सलेमपुरा (4 एसपीएस ) का है।

इससे पहले यह ग्राम पंचायत 21 एस.जे.एम. खोखरांवाली का हिस्सा थी, लेकिन पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों का परिसीमन होने पर तीन वर्ष पूर्व इस नई पंचायत सलेमपुरा का गठन किया गया। तीन वर्षों से ही ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को अटल सेवा केन्द्र व पंचायत घर भवन का इंतजार है। तीन सालों से ग्राम पंचायत के कर्मचारी राजकीय विद्यालय के भवन में अपना पंचायत घर कार्यालय चला रहे है।


इस मुद्दे पर उपखण्ड अधिकारी मनमोहन मीणा ने बताया कि वे आज ही इसका मौका देखकर और पंचायत समिति के विकास अधिकारी से पूरी जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित करके समाधान करवाएंगे। बच्चों की शिक्षा हो रही प्रभावितविद्यालय में पंचायत होने से विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पंचायत घर में आने वाले परिवादी अध्यापकों से पूछताछ करते हैं, जिससे विद्यालय में शिक्षा कार्य प्रभावित होता है तथा विद्याॢथयों का ध्यान बंटता है।


इनका कहना है...
सरकारी स्कूल में पंचायत घर चलाने में परेशानी तो आती ही है। पंचायत भवन तथा अटल सेवा केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार भूमि नहीं मिल रही है। इस समस्या से जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी तथा पंचायत समिति विकास अधिकारी को अवगत करवाया गया है।
कुलवंत कौर, सरपंच ग्राम पंचायत 4 एस.पी.एस. सलेमपुरा

यहां भी पढ़े

आरटीओ से वार्ता विफल, मांग पर अड़े एजेंट - https://goo.gl/8dbCdf

पानी के इंतजार में बीत रहे दिन-रात - https://goo.gl/DZnpDv

वाटरवक्र्स की डिग्गियों में पानी नहीं, हालात नाजुक - https://goo.gl/RsnuPY

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर