श्री गंगानगर

कार लूट के प्रयास के आरोपी ने माना, कर चुका है मारपीट और चोरी की वारदातें

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
कार लूट के प्रयास के आरोपी ने माना, कर चुका है मारपीट और चोरी की वारदातें

श्रीगंगानगर.
शहर में सुखाडिया सर्किल के समीप सोमवार शाम करीब पांच बजे एक दवा की दुकान के सामने स्टार्ट कार को एक दिव्यांग महिला सहित लेकर भागने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इससे पहले मारपीट और चोरी आदि की वारदातें कर चुका है। उसे पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी ने मारपीट और रेलवे में एक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।

जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि बाबारामदेव मंदिर के सामने फोटो स्टूडियो की दुकान चलाने वाले गांव महियांवाली निवासी भूप सिंह कार में दिव्यांग पत्नी को बैठाकर सुखाडिया सर्किल के समीप भाटिया पेट्रोल पंप के सामने मेडिकल शॉप पर करीब पांच बजे गया था। जहां वह कार को स्टार्ट छोड़कर दवा की दुकान पर दवा लेने लगा। उसकी पत्नी इस दौरान कार में ही बैठी थी। इसी समय आरोपी कार लेकर चल दिया।

शोर मचाने पर लुटेरे ने उसकी पत्नी को कार से धक्का देकर गिरा दिया था। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कराई और कार की तलाश शुरू कर दी थी। सिपाही सुरेन्द्र ज्याणी व केसर सिंह ने कार ले जाने वाले आरोपी शेरेवाला पंजाब हाल अशोक नगर निवासी भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर शराब, मारपीट सहित कई मामले हैं। वहीं एक मामला रेलवे में चोरी का भी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

शहर में सुखाडिया सर्किल के समीप सोमवार शाम करीब पांच बजे एक दवा की दुकान के सामने स्टार्ट कार को एक दिव्यांग महिला सहित लेकर भागने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इससे पहले मारपीट और चोरी आदि की वारदातें कर चुका है। उसे पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी ने मारपीट और रेलवे में एक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।

Published on:
02 Oct 2018 08:19 pm
Also Read
View All