श्री गंगानगर

चोरों का सूने मकान पर धावा, सामान पार

सूरतगढ़.
less than 1 minute read
Theft
चोरों का सूने मकान पर धावा, सामान पार

वार्ड 20 में गुुरुवार रात चोरों ने सूने मकान पर धावा बोलकर कीमती सामान पार कर लिया। पड़ोसियों की सूचना पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार वार्ड बीस निवासी सतीश झंवर करीब दस दिन पूर्व अपने पुत्र से मिलने बैगलुरू गया था। मकान बंद होने का फायदा उठाते हुए गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति मुख्य गेट का ताला तोडकऱ अंदर घुसे और मोटरसाइकिल, एलईएडी सहित अन्य सामान पार कर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने सतीश झंवर के मकान के गेट का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना पुलिस और झंवर के परिजनों को दी। इस पर झंवर के रिश्तेदार सत्यानायण, भवंरलाल चांडक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। सूचना मिलने पर सिटी थानाधिकारी निकेत पारीक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
24 May 2019 01:50 pm
Published on:
24 May 2019 01:50 pm