श्री गंगानगर

ट्रेन भरी आए तो सामान चोरी, खाली आए तो पंखे

- नांदेड एक्सप्रेस ट्रेन में भटिंडा के आसपास हो रही वारदात
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 3:16 PM IST
theft in train
theft in train

श्रीगंगानगर. पंजाब व हरियाण इलाके में ट्रेनों में चोरी व छीनाझपटी करने की वारदात अभी थम नहीं पाई है। हाल ये है कि यदि ट्रेन भरी आए तो यात्रियों का सामान व मोबाइल चोरी की वारदात होती है और ट्रेन खाली आए तो पंखे आदि चोरी हो जाते हैं। ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था तो दूर रेलवे अपनी संपति की सुरक्षा ही नहीं कर पा रही है।

आरपीएफ जवानों ने बताया कि बीकानेर

सरायरोहिला दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन में पिछले माह जींद के पास सात दिन में यात्रियों से लूटपाट की दो वारदात हुई थी। इसके अलावा यात्रियों से भरी आने वाली इस ट्रेन में मोबाइल, बैग आदि सामान चोरी होने की घटनाएं अक्सर हो जाती हैं। इस यात्रियों से भरी ट्रेन में सामान आदि चोरी की वारदात हैं और नांदेड़ से श्रीगंगानगर आने वाली ट्रेन में दिल्ली तक यात्रियों की संख्या आधी हो जाती है। वहीं, जींद तक आते-आते ट्रेन खाली हो जाती है। जिसमें कुछ ही सवारियां बचती है। एेसे में भटिंडा के पास संदिग्ध युवक चढ़ जाते हैं। जो ट्रेन में एसी व छत के पंखे चोरी कर ले जाते हैं। इस ट्रेन में पंखे आदि चोरी होने की पांच-छह दिन में शिकायत मिल जाती है।

इसके बाद भी ट्रेन में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को नांदेड एक्सप्रेस ट्रेन जब श्रीगंगानगर स्टेशन पर पहुंची तो वहां टीटीई ने एक युवक को पकड़कर आरपीएफ जवानों के हवाले किया। कोच टीईटी ने आरपीएफ जवानों को बताया कि ट्रेन में अक्सर पंखे आदि चोरी हो जाते हैं। यह युवक कोच से निकल रहा था और जबकि कोच खाली पड़ा था। जब इसको रोककर तलाशी ली तो उसके बैग में एसी कोच का पंखा मिला। जो उसने कोच से खोल कर अपने बैग में डाल लिया था। इस युवक को आरपीएफ थाने में लाया गया। जहां से उसे बठिंडा आरपीएफ थाने में भेज दिया गया।

इनका कहना है
यात्रियों से भरी ट्रेनों में सामान आदि चोरी की वारदात हो रही है। वहीं खाली आने वाली नांदेड ट्रेन में बठिंडा व जींद के आसपास पंखे आदि चोरी हो रहे हैं। मंगलवार को ही एक युवक को ट्रेन में पंखे के साथ रेलवे कर्मचारियों ने पकड़ा था, जिसको बठिंडा भेज दिया गया है। - बीरबल यादव, कार्यवाहक थाना प्रभारी आरपीएफ श्रीगंगानगर।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान