श्री गंगानगर

सूने मकान से लाखों की नकदी, सोने और चांदी के जेवर चोरी

-वार्ड 9 में बीती रात की घटना, परिवार वाले बाहर गए थे
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 9:51 PM IST
theft in house
theft in house

-वार्ड 9 में बीती रात की घटना, परिवार वाले बाहर गए थे

केसरीसिंहपुर.

परिवार अपने किसी परिजन के यहां मर्ग पर गया था पीछे से सूना मकान देख अज्ञात चोरों ने धावा बोल लाखों रुपयों की नकदी सहित सोने और चांदी के जेवरात ले गए। यहां तक की चोर कमरे में लगी एलसीडी भी उखाड़ अपने साथ ले गए। घटना बीती रात किसी समय कस्बे के वार्ड 9 में हुई। सूचना के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने घर में पहुंचकर मौका मुआयना भी किया। जानकारी अनुसार मकान मालिक जालू राम पुत्र पृथ्वी राम गुवारिया ने बताया कि श्रीगंगानगर में उनके परिजनों के यहां मर्ग होने पर वह गया हुआ था।

पीछे पत्नी माया बच्चों को लेकर पास में ही स्थित अपने ससुर के घर सोने के लिए चली गई। रात को किसी समय चोर ऊपर छत से आए व कमरों के ताले तोड़ कर घर में घुसे। सुबह जब उसकी पत्नी घर में आई तो कमरे के टूटे ताले और बिखरा सामान देख उसके होश फाख्ता हो गए। यह देख वह चिल्लाई। इससे आस-पास के लोग और पास में रहने वाले परिजन इकट्ठा हो गए।

जालूराम मने बताया कि दुकान से तीन चार दिनों की प्रतिदिनि की बिक्री के करीबन डेढ़ लाख रुपए, दो गुल्लक, जिनमे करीबन 25 हजार की नकदी के साथ दो जोड़ी पायजेब, दो सोने के कोके, सोने की बालियों के साथ कमरों में लगी दो एलसीडी चोर चुरा ले गए।इस दौरान चोरों ने संदूक का कुंडा किसी भारी वस्तु से तोड़ उसमें रखा सामान और बैड को खंगाल अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना के एसएसआई भूरा राम ने मौका मुआयना भी किया।

Published on:
Also Read
View All