श्री गंगानगर

घर में सो रहे थे सब लोग, चोर कर गए हाथ साफ़

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Thept
घर में सो रहे थे सब लोग, चोर कर गए हाथ साफ़

श्रीगंगानगर.

नाथांवाली गांव में सरपंच कॉलोनी में तीन दिन में दो मकानों में अज्ञात व्यक्ति ताले तोडक़र लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना कर फिंगर प्रिंट जमा किए।


पुलिस के अनुसार नाथांवाली सरपंच कॉलोनी में मंगलवार रात गनी मोहम्मद के मकान में घुसे अज्ञात व्यक्ति कमरों और आलमारियों के ताले तोडक़र वहां रखे करीब ४० तौला सोने और दो किलोग्राम चांदी के जेवरात व पच्चीस हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। कई घंटे तक वारदात को अंजाम दिया गया परन्तु दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के लोगों का इसका पता नहीं चला।

सुबह उठे तो मकान में दूसरे कमरों के ताले टूटे हुए थे। वारदात की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस अभी गनी मोहम्मद के मकान में वारदात करने वालों का पता लगा रही थी कि गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति कॉलोनी के दिनेश पुत्र ख्यालीराम के घर का ताला तोडक़र घुस गए। वहां भी आलमारी व कमरों के ताले तोडक़र करीब दस-बारह तौला सोने, आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात व दो लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए।

परिवार के लोगों को वारदात का पता शुक्रवार सुबह चला। डॉग स्क्वॉयड, एफसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने दोनों वारदातों को लेकर आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है। नाथांवाली की सरपंच कॉलोनी में हुई चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
तुलसीदास पुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक, (श्हर) श्रीगंगानगर

नाथांवाली गांव में सरपंच कॉलोनी में तीन दिन में दो मकानों में अज्ञात व्यक्ति ताले तोडक़र लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।

Updated on:
18 Aug 2018 11:07 am
Published on:
18 Aug 2018 11:07 am