श्री गंगानगर

फ्लैट में अनैतिक कार्य से तंग आकर किसी ने लगा दिया ताला, अंदर थी 4 लड़कियां… जानिए इसके बाद क्या हुआ

एक पॉश कॉलोनी में एक फ्लैट में अनैतिक कार्य होने और वहां युवकों की आवाजाही से तंग आए लोगों ने पुलिस को शिकायत कर दी। इसके बावजूद पुलिस नहीं आई तो किसी ने इस फ्लैट के गेट पर ताला जड़ दिया।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- पत्रिका

श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़-सूरतगढ़ बाइपास रोड पर एक पॉश कॉलोनी में एक फ्लैट में अनैतिक कार्य होने और वहां युवकों की आवाजाही से तंग आए लोगों ने पुलिस को शिकायत कर दी। इसके बावजूद पुलिस नहीं आई तो किसी ने इस फ्लैट के गेट पर ताला जड़ दिया। दोबारा सूचना पर सदर थाने से एसआई जीतराम और दो महिला कांस्टेबल पहुंची और ताले को खुलवाया, लेकिन गेट अंदर से बंद मिला।

पुलिस ने बार-बार गेट खोलने का आग्रह किया। अंदर बैठी चार युवतियां और एक महिला में खलबली मच गई। इसमें टी शर्ट और जिन्स पहनी एक महिला ने दो मंजिला फ्लैट की बॉलकनी से नीचे छलांग लगा दी। इससे उसके टांग में फैक्चर आ गया। पुलिस कर्मियों ने उसे और उसके साथ चार और युवतियों और महिलाओं को पकड़कर थाने में लेकर आई।

एसआई जीतराम ने पत्रिका को बताया कि यह पांचों महिलाएं और युवतियां पंजाब मूल की रहने वाली थी। यहां दोस्त के पास आई हुई थी। किसी ने फ्लैट का गेट बाहर से बंद कर दिया था। पांचों महिलाओं से थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के उपरांत पांचों को पंजाब के लिए रवाना कर दिया।

फ्लैट में रहता है डेरा, करते हैं हुड़दंग

कॉलोनी में रहने वाले पुराने बांशिदों ने बताया कि ड्रीम होम कॉलोनी में करीब चार सौ से कुछ फ्लैट ऐसे हैं, जहां बाहरी युवक-युवतियों ने डेरा जमा रखा है। कई फ्लैट में दस से बारह जने रहते है। कुछ युवक-युवतियों के रोजाना नशे करने के उपरांत हुडदंग करना आम बात है।

कई परिवारों ने काॅलोनी से पलायन कर लिया

कई परिवारों ने काॅलोनी से पलायन भी कर लिया है। कई परिवार मजबूरन ऐसे माहौल को झेल रहे है। मोहल्ले की सुधार समिति ने जिला प्रशासन को जनसुनवाई के दौरान सुविधाओं के साथ साथ सुरक्षित माहौल बनाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।

Updated on:
06 Jun 2025 02:16 pm
Published on:
06 Jun 2025 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर