श्री गंगानगर

पहले मोबाइल की करते लूट फिर देते फिरौती मांगने की धमकी, मास्टरमाइंड निकला फौजी

- श्रीविजयनगर की कॉटन फैक्ट्री संचालक से रंगदारी की रकम दो करोड़ मांगने के मामले का फर्दाफाश, एसपी की मॉनीटरिंग से पुलिस टीमों ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

2 min read


श्रीगंगानगर.श्रीविजयनगर के कॉटन फैक्ट्री संचालक से दो करोड़ रुपए की रंगदारी की रकम मांगने की धमकी के मामले में पुलिस ने फौजी समेत दो आरोपियों को गिरफतार किया है। इस वारदात का मास्टरमांइड पंजाब के तरनतारन जिले के गांव जोङा निवासी आरोपी 33 वर्षीय गुरलालसिंह उर्फ लाली निकला है। इस फौजी ने इलाके के बड़े लोगों को रंगदारी की रकम मांगने के लिए यह खेल ऐसा खेला कि पुलिस ने जब इन लोगों को काबू किया तो हैरान रह गई। पुलिस के अनुसार यह फौजी जम्मू-कश्मीर में डयूटी पर तैनात है लेकिन मोटा धन कमाने के लिए यह स्वांग रचा। ये लोग पहले राहगीरों से मोबाइल फोन की लूटपाट करते और लूटे गए मोबाइल फोन से व्यापारी को रंगदारी के लिए धमकी देते थे। पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन ने बताया कि श्रीविजयनगर थाने में व्यापारी ने 28 जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि इन अज्ञात कॉलर ने रंगदारी की रकम दो करोड़ रुपए नहीं देने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच की। पुलिस ने आरोपी तरनतारन जिले के गांव जोड़ा निवासी गुरलाल सिंह उर्फ लाली के अलावा रामसिंहपुर थाना क्षेत्र गांव 47 जीबी निवासी आरोपी 18 वर्षीय दिलप्रीत सिंह को गिरफतार किया है।



धमकी देने से पहले करते मोबाइल फोन की लूटपाट



पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन ने बताया कि इस गैँग ने रावला से खाजूवाला रोड पर खाजूवाला निवासी ओमप्रकाश नामक व्यक्ति के राह चलते का मोबाइल फोन लूटकर इसी मोबाइल फोन से श्रीविजयनगर निवासी व्यापारी सुरेश से दो करोड़ की फिरोती की मांग की। यह मांग पूरा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इन लोगों ने 30 जनवरी को सूरतगढ़-अनूपगढ रोड पर सूरतगढ़ सदर क्षेत्र में स्थित ढाबे से मोबाइल फोन लूटा। इस मोबाइल फोन से फिर से धमकी दी गई। 31 जनवरी को करनैलसिह नामक व्यक्ति का फोन लूटकर उस फोन से फिर धमकी दी। इसके बाद एक फरवरी को राहगीर चन्दूराम नामक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूटकर फिर से इस मोबाइल फोन से व्यापारी को धमकी दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब जब मोबाइल लूटते तो धमकी की कॉल करने के बाद मोबाइल को सूनसान एरिया में फेंक देते ताकि उन तक पुलिस पहुंच नहीं सके।



पुलिस के लिए यह बनी चुनौती



पुलिस दल ने जब व्यापारी के पास आई कॉल के मोबाइल नम्बर ट्रेस किए तो ये मोबाइल तो अन्य लोगों के निकले। ऐसे में पुलिस ने यह प्रकरण को चुनौती के रूप में स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि रामसिंहपुर एरिया में मोबाइल छीनने की वारदात हुई तब ज्यादा हैरानगी हुई कि इस शांत एरिया में ऐसी वारदात कभी नहीं होती है। इस एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब यह बात सामने आई कि यहां बाहरी व्यक्ति की एंट्री हुई है। ऐसे में पुलिस ने पूरा फोकस किया। आखिर आरोपी गुरलाल उर्फ लाली की पहचान हो गई। पुलिस ने इस आरोपी को पंजाब के तरनतारण जाकर दबोच लिया। पुलिस की विशेष टीम में रायसिंहनगर के एडशिनल एसपी रामेश्वरलाल, रायसिंहनगर सीओ मदनलाल, ँश्रीविजयजनगर की सीआई सुमन परिहार, रामसिंहपुर के सीआई अजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई। इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मुखबिरों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को दबोच लिया।



--

Published on:
05 Feb 2026 11:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर