श्री गंगानगर

बिजली चोरी के मामलों में तीन गिरफ्तार

विद्युत लाइन पर कुंडी डालकर बिजली चोरी करते पकड़े जाने के बाद जुर्माना राशि नहीं भरने पर विद्युत निरोधक थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन जनों को गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 7:57 AM IST
crime

श्रीगंगानगर.

विद्युत लाइन पर कुंडी डालकर बिजली चोरी करते पकड़े जाने के बाद जुर्माना राशि नहीं भरने पर विद्युत निरोधक थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ दो साल पहले 2015 में मामले दर्ज किए गए थे। पुरानी आबादी में मोहरसिंह चौक निवासी बृजलाल पुत्र मोटाराम को सहायक अभियंता (खंड द्वितीय) अनिल सिंघल ने 4 मार्च 2015 को विद्युत लाइन पर कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पकड़कर 15 हजार 369 रुपए जुर्माना लगाया था।

जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर 2 सितम्बर 15 को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसी तरह आरएचबी कॉलोनी श्याम नगर निवासी सतीश कुमार पुत्र जयकरणदास गांधी को सहायक अभियंता (सतर्कता) मदन बेनीवाल ने 30 नवम्बर 2015 को बिजली चोरी करते पकड़ा था। वह भी सीधी कुंडी लगाकर चोरी कर रहा था। सहायक अभियंता ने उस पर 16 हजार 551 रुपए का जुर्माना लगाया था। जुर्माना नहीं भरने पर उसके खिलाफ 25 जनवरी 2016 को मामला दर्ज किया गया।

तीसरे प्रकरण में सहायक अभियंता बेनीवाल ने वार्ड 3 पुरानी आबादी निवासी गुरमुख सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह को 4 मई 2015 को बिजली चोरी करते पकड़कर 15 हजार 617 रुपए का जुर्माना लगाया था। निर्धारित अवधि में जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर 28 अक्टूबर 2015 को विद्युत चोरी निरोधक थाने में मामला दर्ज किया गया। वह 4 अक्टूबर 2016 को दुबारा बिजली चोरी करते पकड़ा गया। तब उस पर 4461 रुपए जुर्माना लगाया। तीनों आरोपितों को पुलिस ने बार-बार नोटिस दिए परन्तु उन्होंने जुर्माना राशि जमा करने पर रुचि नहीं दिखाई।

नोटिस देने पर पुलिस से किया दुव्र्यवहार नोटिस

देने गए पुलिस दल से गुरमुख सिंह से परिजनों ने दुव्र्यवहार किया और वर्दी फाड़ दी। इसका पुरानी आबादी थाने में अलग से मामला दर्ज है। कांस्टेबल मालाराम ने पुरानी आबादी थाने में 21 नवम्बर 2016 को दर्ज करवाए मामले में बताया कि नोटिस देने गए तो गुरमुख सिंह ने गाली गलौच की और अपने भाई अभिषेक व स्नेहदीप को बुला लिया। पुरानी आबादी पुलिस को सूचित करने पर हवलदार राकेश शर्मा पहुंचे। आरोपितों ने शर्मा और उसकी वर्दी फाड़ दी। इस मामले में आरोपित का चालान हो चुका है।

आरोपित न्यायालय में पेश तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। -जयनारायण जांदू, थानाप्रभारी, विद्युत चोरी निरोधक थाना, श्रीगंगानगर

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान