श्री गंगानगर

सूरज के तेवर तीखे, कॉलोनियों में सन्नाटा

श्रीगंगानगर.
less than 1 minute read
weather
सूरज के तेवर तीखे, कॉलोनियों में सन्नाटा

इन दिनों इलाके में सूरज के तेवर तीखे हैं। इलाके में सन्नाटा पसरा है। सुबह धूप निकलने के साथ ही तपन बढऩे लगती है। सुबह दस बजे तक ही घर से निकलना परेशानी बनने लगा है। गर्मी के चलते शहर के चौक चौराहों पर इन दिनों शीतल पेय की बिक्री में तेजी आने लगी है। शहर में ज्यूस, छाछ, लस्सी आदि की अस्थाई दुकानें सजने लगी हैं तथा सुबह और शाम पार्कों में ही लोग नजर आते हैं।

इलाके में मंगलवार को दिन की शुरुआत ठंडी हवा से हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी असर दिखाने लगी। सुबह दस बजे तक ही सडक़ों पर निकलना परेशानी बनने लगा था। सुबह और शाम पार्कों में तो लोग नजर आ रहे हैं लेकिन गर्मी के चलते शहर की कॉलोनियों में धूप में लोगों की आवाजाही कम है। गर्मी का असर बाजार में ग्राहकी पर भी पड़ा है। शहर के सब्जी मंडी और अन्य प्रमुख बाजारों में सुबह और शाम ग्राहकों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही जबकि दिन में लोगों की आवाजाही कम रही।

Updated on:
23 Apr 2019 11:30 am
Published on:
23 Apr 2019 11:30 am