श्री गंगानगर

दौड़ते करंट ने मारा झटका, टूटा बिजली पोल, घटना देखकर सन्न रह गए लोग

दौड़ते करंट ने मारा झटका, टूटा बिजली पोल, घटना देखकर सन्न रह गए लोग
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 9:26 PM IST
Electric pole

श्रीगंगानगर। बेकाबू हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बिजली के खम्बे को टक्कर मार दी। हुआ यूंकि शहर के शक्ति मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विद्युत पोल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में विद्युत पोल टूट कर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली पर जा गिरा। इस हादसे के दौरान सड़क मार्ग के किनारे लगा बोर्ड भी मोटर साइकिल पर जा गिरा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

बाल-बाल बचे मजदूर

घटना के दौरान पोल से विद्युत आपूर्ति लाइन में प्रवाहित हो रही थी लेकिन, वहीं मजदूर कोयल व अमरजीत ने पोल गिरते देख ट्रॉली से छलांग लगा दी। इस बीच ट्रैक्कर चालक राजेंद्र कुमार भी ट्रैक्टर से उतर भागा। हालांकि चालक को करंट का हल्का झटका लगा। गनीमत यह रही है कि लाइन में बिजली प्रवाहित होने के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट नहीं दौड़ा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान ट्रॉली से चार मजूदर गेहूं उतारकर दुकान में डाल रहे थे। दो मजदूर ट्रॉली के ऊपर उनकी मदद कर रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंरट नहीं आने से जानमाल का नुकसान टल गया। मजदूर ने बताया कि ट्रॉली में करंट आ जाता तो हमारे बच्चों का क्या होता? विद्युत पोल टूटने की घटना सुनकर सडक़ मार्ग पर भीड़ लग गई। इससे एक बार तो यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।


ट्रैक्टर मालिक भरेगा निगम का हर्जाना

विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता गगनदीप सिंह बराड़ को घटना की सूचना देकर कृष्ण कॉटन फीडर की बिजली आपूर्ति बंद करवाई। सूचना मिलते ही मौका पर विद्युत निगम की टीम भी पहुंच गई। निगम के सहायक अभियंता मनप्रीत पत्रिहार ने बताया कि विद्युत पोल टूटा है लेकिन, बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर मालिक को निगम का हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पाबंद कर दिया है। इसका एस्टीमेंट बनाकर ट्रैक्टर मालिक से राशि की वसूली की जाएगी। विद्युत पोल पूरी तरह से टूट चुका है। इसे बदलकर नया पोल खडा किया जाएगा।

खम्बा टूटने के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति हुई ठप

ट्रैक्टर से खम्बा गिरने के बाद से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के दौरान बड़ा हादसा टल गया। ऐसी घटना कई लोगों की जान पर भारी पड़ती। लेकिन बिजली विभाग ने मंगलवार शाम सात बजे तक वापस आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा