श्री गंगानगर

आयुर्वेद पद्धति से हर रोग का शीघ्र इलाज सम्भव

https://www.patrika.com/sriganganagar-news/
less than 1 minute read
treatment of Ayurved
आयुर्वेद पद्धति से हर रोग का शीघ्र इलाज सम्भव

-जे.के.पब्लिक सकैंडरी स्कूल में शिविर आयोजित

अनूपगढ़.आयुर्वेद पद्धति से हर रोग का शीघ्र इलाज सम्भव है,लोगों में भ्रांति है कि आयुर्वेद पद्धति से इलाज धीमी गति से होता है।यह बात राजकीय औषधालय की आयुर्वेद प्रभारी डाक्टर सीमा चौहान ने जे.के.पब्लिक सकैंण्डरी स्कूल में लगााए गए आयुर्वेद शिविर में बच्चों तथा शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आयुर्वेद पद्धति इलाज की सबसे पुरानी पद्धति है,इस पद्धति में एक रोग का इलाज लेने पर कई रोग खत्म हो जाते है।

शिविर के दौरान विद्यालय के 430 बच्चों को आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करवाया गया।इस अवसर पर शिविर की शाुरुआज आयुर्वेद प्रभारी डाक्टर चौहान के अलावा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गौड़,सचिव रमेश शेवकानी,प्रधानाध्यापक अमरप्रीत कौर संस्था प्रधान बलवीर कौर कंग सहित अन्य ने धनवंतरी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की।

काढे के सेवन के बाद डाक्टर चौहान ने बताया कि राजकीय औषधालय में निरंतर मौसमी बीमारियों तथा स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए काढ़ा पिलाया जाता है,उन्होने बताया कि यह काढ़ा घर पर भी तैयार किया जा सकता है।मौसमी बिमारियों से बचने के लिए काढ़े का नित्य सेवन करना चाहिए जिससे कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आयुर्वेद प्रभारी का आभार प्रकट करते हुए आभार पत्र देकर शिविर का समापन किया।

Published on:
13 Feb 2019 04:20 pm