श्री गंगानगर

धानमंडी में सरसों बेचने आए किसान को खाना देकर लौट रहे युवकों की सडक़ हादसे में मौत

घड़साना.
less than 1 minute read
Accident
धानमंडी में सरसों बेचने आए किसान को खाना देकर लौट रहे युवकों की सडक़ हादसे में मौत

-दोनों युवक थे खेतीहर मजदूर, जीप चालक मौके से फरार

धानमंडी में सरसों बेचने आए किसान को खाना देकर लौटते समय जीप और बाइक की भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक दोस्त थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप और बाइक को जब्त कर लिया है। जीप का चालक मौके से फरार हो गया। हादसा सोमवार देर रात सखी रोड पर स्वामी केशवानंद महाविद्यालय के पास हुआ।

थानाधिकारी कुलदीप वालिया ने बताया कि गांव सात जीडी निवासी प्रवीण मेघवाल (22) पुत्र जगदीश राम तथा उसका साथी नरेश मेघवाल (18) पुत्र भजनलाल खेतीहर मजदूर है। दोनों युवक धानमंडी में सरसों बेचने आए किसान को खाना देने आए थे।

लौटते समय चारे से भरी जीप से बाइक को टक्कर लगी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर नईमंडी पुलिस थाना के डीओ धर्मसिंह ढाका मौके पर पहुंचे और घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां नरेश कुमार ने दम तोड़ दिया। गंभीर घायल प्रवीण कुमार को बीकानेर रेफर किया गया। प्रवीण कुमार की बीकानेर में मौत हो गई। नरेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बीकानेर में प्रवीण कुमार मेघवाल के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एएसआई सुभाष चन्द्र को भेजा गया है। पुलिस के अनुसार नरेश कुमार के दादा गांव सात जीडी निवासी हेतराम मेघवाल ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Updated on:
23 Apr 2019 01:00 pm
Published on:
23 Apr 2019 12:59 pm