श्री गंगानगर

रोटी मांगने के बहाने महिला से ठगी का प्रयास करते दो साधुवेशधारी पकड़े

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
cheated
रोटी मांगने के बहाने महिला से ठगी का प्रयास करते दो साधुवेशधारी पकड़े

लोगों की सूचना पर पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने जवाहरनगर इलाके में रोटी मांगने के बहाने से एक महिला को ठगने का प्रयास कर रहे दो साधुवेधारी व्यक्तियों को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि जवाहरनगर एरिया में दोपहर को एक महिहला घर थी। जहां उसके घर के दरवाजे पर दो साधुवेशधारी आए और उससे खाने के लिए रोटी मांगी। जब महिला ने उनको रोटी लाकर दी तो उन्होंने उसकी सोने की अंगूठी देखकर कहा कि अंगूठी दौगुना करने का जोग है। उन्होंने महिला को सोना दुगना करने का झांसा देकर ठगने का प्रयास किया। इस मामले की सूचना वहां के लोगों ने पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड नंबर ग्यारह जीतनगर मलोट पंजाब निवासी छिंदानाथ पुत्र प्रीतम सपेरा व सेवक पुत्र सुखदेव को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
31 Mar 2019 11:16 pm