श्री गंगानगर

दो हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन का यूडीसी गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 5:49 PM IST
trap
trap

-- एसीबी ने दो हजार रुपए किए बरामद
श्रीगंगानगर.

भ्र्ष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अनूपगढ़ के शाखा खण्ड प्रथम विजयनगर कार्यालय में छापा मारकर खाला टूटने के मामले में कार्रवाई के नाम पर दो हजार रुपए की रिश्वत लेते यूडीसी को गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि परिवादी गोमवाली रामसिंहपुर निवासी मोहनलाल पुत्र जमनाराम ने शिकायत दी कि उसकी जमीन में सिंचाई खाला बना हुआ है। जिसको पड़ोसी किसान ने तोड़ दिया। इसकी रिपोर्ट थाने में कराई गई। जल संसाधन विभाग के स्तर पर खाला बनवाने के लिए विभाग को सूचित किया। विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग के खंड प्रथम विजयनगर के यूडीसी ताल कॉलोनी सूरतगढ़ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दीपसिंह ने परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

उसने तत्काल ही उसे 600 रुपए रिश्वत दे दी। शेष राशि बाद में देना तय हुआ। शिकायत के बाद सोमवार को मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने 500 रुपए ले लिए। इसके बाद 2 हजार रुपए ओर मांगे। मंगलवार को जैसे ही परिवादी ने आरोपी को 2 हजार रुपए रिश्वत दी तो ब्यूरो की टीम ने छापा मारकर उससे दो हजार रुपए बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम मौके पर रिकॉर्ड खंगाल रही है। छापे खबर के बाद जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।

Read more news....

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा