श्री गंगानगर

भाजपा के कार्यक्रम को लेकर हंगामा, किसान संगठनों ने दिखाए काले झंडे, महिलाओं से धक्कामुक्की

Uproar over BJP's program, farmers' organizations showed black flags, scuffle with women- किसान संगठनों ने मोदी विरोधी नारे लगाकर भाजपाईयों की रोकी गाडि़या, भारी पुलिस बल से टकराव टला.

2 min read
भाजपा के कार्यक्रम को लेकर हंगामा, किसान संगठनों ने दिखाए काले झंडे, महिलाओं से धक्कामुक्की

श्रीगंगानगर. भाजपा की जिला कार्य समिति पदमपुर के गणेशम पैलेस में आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा ने किसानहित के लिए गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में सिंचाई पानी की उपलब्धता बढ़ाने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया।

भाजपा के इस कार्यक्रम को लेकर किसान संगठनों ने हंगामा कर दिया। आयोजन स्थल पैलेस के अदर घुसने के लिए विभिन्न किसान संगठनेां के पदाधिकारी खेतों से घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने वहां किलेबंदी कर दी।

इसके बाद किसान संगठनों ने भाजपा के विधायक संतोष बावरी, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चेष्ठा सरदाना, भाजपा नेत्री विनीता आहुजा, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष बबीता गौड़ आदि से धकका मुक्की भी की।

वहीं पूर्व जिला परिषद डायरेक्टर डा. बृजमोहन सहारण को घेर लिया। पुलिस अधिकारियेां ने बीच बचाव कर दोनेां पक्षों को रोक दिया।

किसान संगठनों की ओर से पृथ्वीपाल संधू, गुरबल पाल सिंह संधू, माकपा के श्योपत राम मेघवाल, जीकेएस के संतवीर सिंह, राजू सिंह आदि ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए।

इधर भाजपा की इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने मोदी सरकार के कोविड-19 की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों के बारे बताया।

वहीं जिला संगठन प्रभारी और नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने दावा किया कि जितने काम मोदी सरकार में हुए उतने तो 70 सालों में भी नहीं हुए।

जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है और नैतिकता के आधार पर गहलोत को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर चंद स्वार्थी लोग महिलाओं और अन्य आम लोगों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं।

इस बैठक में अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी,सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया,विधायक बलवीर लूथरा, पूर्व विधायक शिमला बावरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पृथ्वीराज नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौयज़्, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर चंद नारंग, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनभीर सिंह, जिला महामंत्री सरदूल सिंह कंग, एडवोकेट प्रदीप धेरड़ और अविनाश डाबी ने ने भी विचार व्यक्त किए। नगर मंडल पदमपुर की ओर से सम्मान प्रतीक भेंटकर और शाल ओढाकर प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई और जिला अध्यक्ष तरड़ का स्वागत किया गया।

Published on:
11 Jul 2021 10:41 pm
Also Read
View All