श्री गंगानगर

अध्यक्ष के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने उठाया धरना

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
urea
अध्यक्ष के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने उठाया धरना

- बांडा गांव की ग्राम सेवा सहकारी समिति पर यूरिया नही पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष

अनूपगढ़.यूरिया की किल्लत से किसानों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंगलवार को किसानों ने यूरिया की आपूर्ति की मांग करते हुए धरना लगा दिया।

बाण्डा गांव के किसानों ने उपखंड़ अधिकारी मनमोहन मीणा को ज्ञापन देकर ग्राम सेवा सहकारी समिति बांडा में यूरिया खाद पहुंचवाने की मांग की थी लेकिन मंगलवार को समिति में यूरिया नही पहुंचने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार समिति के बाहर धरना लगा दिया।

ग्रामीणों ने जताते हुए कहा कि वर्तमान में खेतों में यूरिया की महती आवश्यकता है, लेकिन बांड़ा की ग्राम सेवा सहकारी समिति पर यूरिया उपलब्ध नही करवाई गई है।जबकि पास की ग्राम सेवा सहकारी समिति बांडा कॉलोनी, नौ एलएसएम तथा सलेमपुरा सहित सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में यूरिया खाद पहुंच गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि गत दिवस इस सम्बंध में प्रशासन को सूचित करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नही हुई हैै। ग्रामीणों ने एक बार फिर ग्राम सेवा सहकारी समिति के सहव्यवस्थापक के माध्यम से उपखंड़ अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर यूरिया उपलब्ध करवाने की मांग की । धरने की सूचना पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कुन्नन राम मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश की।

उन्होने ग्रामीणों को बताया कि सलेमपुरा तक ग्राम सेवा सहकारी समितियों का रैक श्रीगंगानगर से लगता है,जबकि सलेमपुरा से आगे की ग्राम सेवा सहकारी समितियों का रैक सूरतगढ़ से लगता है और बांड़ा के लिए यूरिया का रैक सूरतगढ़ से अभी लगा नही है। अध्यक्ष कुन्नन राम ने मौके पर ही इफको कम्पनी केअधिकारियों से दूरभाष पर बात की।

जिसके बाद सोमवार को गांव बांड़ा की सहकारी समिति में खाद आने का लिखित आश्वासन अध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिया।अध्यक्ष के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों से धरना उठा लिया। धरने पर आमीन खां,राम स्वरुप ङ्क्षसगाठिया, नंदराम, किशोर कुमार, बृजलाल, रमेश डूडी, कुलदीप कुमार सहित अन्य लोग बैठे।

Published on:
18 Dec 2018 07:57 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद