श्री गंगानगर

श्रीमद् भावगत कथा मेें श्रद्धालु हुए भावुक

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Srimad Bhagwat story
श्रीमद् भावगत कथा मेें श्रद्धालु हुए भावुक

-मायरो-मायरो वीरा जी भरण ने आयो...
-देशभक्ति से भी कर रहे ओत-प्रोत

श्रीगंगानगर। मायरो-मायरो वीरा जी भरण ने आयो...भजन पर श्रद्धालु भावुक हो गए, अनेक जने झूमने लगे। नानी बाई के मायरे के प्रसंग ने खूब भाव-विभोर किया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सेठ गोपीराम गोयल की बगीची में जारी श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार रात ऐसे कई दृश्य नजर आए। बीच-बीच में देश भक्ति से भी ओत-प्रोत किया जा रहा है। गीत 'भारत का नव निर्माण हो, इस देश का निर्माण हो, के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव जगाया गया।

कथा व्यास साध्वी कालिन्दी भारती ने भक्त प्रहलाद सहित कई प्रसंगों का जिक्र करते हुए अध्यात्म की तरफ रुझान बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि दधीचि के जीवन से सभी को विशेष रूप से राजनेताओं को समाज के सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महर्षि ने अपने शरीर की अस्थियां तक दान कर दी थी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, नगर मंडल के अध्यक्ष अमित चलाना, पीएमओ डॉ. पवन सैनी, डॉ. विशु टांटिया, पार्षद अशोक मेठिया, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव श्यामलाल बजाज सहित काफी जने कथा में मौजूद थे। स्वामी धीरानंद एवं सेवादार विजय किरोड़ीवाल ने विशिष्ट जनों से दीप प्रज्वलित करवाया और दुपट्टा पहनाया। कथा का समय शाम 6 बजे रात्रि 9 बजे तक रखा गया है, पूर्णाहुत 19 फरवरी सुबह 9 बजे हवन के साथ होगी।

Updated on:
14 Feb 2019 10:50 pm
Published on:
14 Feb 2019 10:48 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद