श्री गंगानगर

Video: बस और बोलेरो की टक्कर में 12 जने घायल ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

क्षेत्र में दिसंबर और जनवरी माह में छाने वाला घना कोहरा हादसों का सबब बनता रहा है। कोहरे के समय क्षेत्र में हादसों का ग्राफ हमेशा बढ़ जाता है।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 11:51 AM IST
accident at suratgarh highway because of overtake
accident at suratgarh highway because of overtake

सूरतगढ़. नेशनल हाईवे पर संकटमोचन हनुमान मंदिर के समीप कोहरे के दौरान ओवरटेक करते हुए एक बोलेरो की प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 9 जनों सहित कुल 12 जने घायल हो गए। जिनमें से चार जनों को श्रीगंगानगर के जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार थर्मल की जीडीसीएल कंपनी की बोलेरो सुबह की शिफ्ट के लिए सूरतगढ़ से अपने कार्मिकों को लेकर सुबह 8:30 बजे थर्मल की ओर जा रही थी। इस दौरान बोलेरो चालक ने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी बोलेरो सामने से आ रही एक प्राइवेट बस से जा टकराई।

बस भोजेवाला वाला से श्रीगंगानगर की ओर जा रही थी। हादसे में सूरतगढ़ का दीपक यादव पुत्र हरिश्चंद्र, मिथिलेश पुत्र नारायण, करणपुर निवासी तेज कुमार पुत्र उदमन सिंह, हिमाचल के कांगड़ा के अशोक पुत्र करमचंद, दीनानाथ सिंह, अशोक, बाबूलाल, मोहम्मद अली पुत्र भूरे खां, थर्मल के सरल शुक्ला, बस सवार बिरधवाल निवासी अरविंद पुत्र प्रभु शर्मा, भोजेवाला निवासी दिलीप सुथार पुत्र ओमप्रकाश, रायावाली निवासी आदराम पुत्र हरिराम घायल हो। इनमें दीनानाथ सिंह, अशोक, बाबूलाल व सरल कुमार शुक्ला को हालत गंभीर होने के कारण गंगानगर रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के वाहन चालको व आपातकालीन एंबुलेंस ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। सूचना पर राजकीय चिकित्सालय का पूरा स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायलों का उपचार शुरू किया। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी निकेत कुमार ने आकर घायलों के संबंध में जानकारी ली। बोलरो सवार घायल सरल कुमार शुक्ला ने बताया कि बोलेरो चालक हरीश मोबाइल पर बातें कर रहा था। इसी दौरान उसने ओवरटेक करने का प्रयास किया तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस से बोलेरो जा टकराई। घटनास्थल पर सड़क की चढ़ाई भी है। कोहरे व चढ़ाई के कारण सामने से आ रहा वाहन नजर नही आया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान