श्री गंगानगर

Video: श्रीगंगानगर के आस पास की खबरे पढ़े एक क्लीक में

- देशी कट्टे सहित एक गिरफ्तार - डिप्पो पर पहूंची गेंहू, उपभोक्ता हुए खुश
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2017, 12:57 PM IST
all news in one click
all news in one click

भारत पाक सीमा के गांव 4 एम एस आर के पास पकड़ा

अनूपगढ़ थानाधिकारी भवानी सिंह चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस की सयुंक्त नाकाबंदी कार्रवाई में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भारत पाक सीमा क्षेत्र के गांव 4 एम एस आर की तरफ जाता दिखा। पुलिस को शक होने पर पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाशी ली।तलाशी में उस व्यक्ति से एक देशी कट्टा तथा एक कारतूस बरामद हुआ। यह व्यक्ति अनुपगढ़ से भारत पाक सीमा की तरफ 4 एम एस आर की तरफ जा रहा था।

पुलिस पूछ ताछ में उसने अपना नाम सोनू सिंह पुत्र महेंद्र सिंह मजबी निवासी शरेका पुलिस थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ हाल प्रेमनगर अनुपगढ़ बताया।पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की यह कार्रवाई में थानाधिकारी भवानी सिंह के अलावा पुलिस उपनिरीक्षक सोहन लाल ,सीमा सुरक्षा बल के निरीक्षक खुमान सिंह अविनाश कुमार मालारप्पा सहित अन्य जवान साथ थे।

(पत्रिका खबर का असर)

राजियासर (श्रीगंगानगर) यहां के उचित मुल्य की दूकान पर एक दिन गेंहू वितरण के बाद समाप्त होने पर वंचित लोगो को गेहूं नही मिलने पर निराश लौटना पड़ा। इस पर लोगो ने बन्द डिप्पो के आगे रोष प्रकट किया तो राजस्थान पत्रिका में इस सम्बध में 'डिप्पो पर गेंहू खत्म' नाम से समाचार प्रकाशित हुआ तो रसद विभाग हरकत में आया व राजियासर के डिप्पो पर गेंहू पहूंची। गेंहू के आने पर उपभोक्ताओ को खुशी हुई व गेंहूं लेने के लिए लम्बी कतार लग गई। लोगो को गेंहू लेने के लिए लाईन में लगना पड़ा। उपभोक्ताओ ने इस पर राजस्थान पत्रिका का आभार प्रकट किया।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन