श्री गंगानगर

Video: अनूपगढ़ की सारी खास खबरों के क्लिक करें

- कल्याण भूमि के विकास में योगदान देने वाले सम्मानित - चिकित्सा कर्मी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर - सीमा प्रहरियों को किया सम्मानित
3 min read
• •
Updated: 18 Sep 2017, 5:47 PM IST
anoopgarh all news in one click
anoopgarh all news in one click

कल्याण भूमि विकास समिति ने किया भामाशाहों का सम्मान

अनुपगढ़। कल्याण भूमि विकास समिति द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कल्याण भूमि में विभिन्न अवसरों पर सहयोग देने वाले भामाशाहों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रवचन देते हुए दान की महिमा को बताया पुलिस थानाधिकारी भवानी सिंह भाजपा युवा मोर्चा प्रेदश उपाध्यक्ष प्रियंका बैलांन जनता ट्रक यूनियन अध्यक्ष कर्मचन्द नागपाल कल्याण भूमि अध्यक्ष हरिचंद बाघला सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मंचासीन थे। इस सम्मान समारोह में भी कई भामाशाशों ने ने कल्याण भूमि के विकास के लिए सहयोग राशि दी। कल्याण भूमि विकास समिति ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया। मंच संचालन अरोड़वंश विधि सलाहकार तिलक चुघ ने किया। कार्यक्रम के बाद अरोड़वंश धर्मशाला में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

मरीज हो रहे परेशान

अनुपगढ़। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को राजकीय चिकित्सक एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे। अवकाश की किसी प्रकार की सूचना नही होने पर अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को नर्सिंग सम्बंधित सेवाएं दी। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर पवन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य व्यापी आह्वान पर 33 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर हैं। उन्होंने चिकित्सकों की मुख्य मांगो की जानकारी देते हुए बताया कि 10 वर्ष की सर्विस पूरी होने पर चिकित्सकों का प्रमोशन होने, एक शिफ्ट में ड्यूटी होने सहित अन्य मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश रखा गया है।

डॉक्टर गोयल ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेश बंसल को पत्र भेजकर सामूहिक अवकाश की जानकारी दी गई थी। अनूपगढ चिकित्सालय में कार्यरत 5 चिकिसकों के अवकाश में जाने से अस्पताल में मुख्यमंत्री जांच योजना तथा मुख्यमंत्री दवा योजना का लाभ भी लोगों को नही मिला। हालांकि लैब टेक्नीशियन तथा संविदाकर्मी अस्पताल में उपस्थित रहे। डॉक्टर गोयल ने बताया कि रविवार को वार्ता विफल होने के बाद प्रदेश स्तर पर यह निर्णय लिया गया है।

बेटी बचाओ बेटी बचाओ के लिए किया प्रेरित

अनुपगढ़। भाजपा नगर मंडल द्वारा सोमवार को शहर के सीमा सुरक्षा बल कैम्पस में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत महिला सुरक्षा प्रहरियों को सम्मान प्रतीक भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल की 104 वीं बटालियन के समादेष्टा के. गिरी जी ने सीमा सुरक्षा बल की महिला प्रहरियों तथा जवानों को संबोधित कहते हुए कहा कि समाज मे जो लिंग भेद है उसे समाप्त करने में हम सब का भी योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की लड़कियां अंतरिक्ष तक पहुंच गई है खेलों के क्षेत्र में आगे है। चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। इन सब के साथ साथ सीमा पर मुस्तैदी से नजर रखे हैं।

इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मनोज जोशी ने भी जवानों तथा महिला प्रभारियों को केंद्र व राज्य की समस्त महत्वकांक्षी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया और महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का अनुरोध किया। इस अवसर परमुख्य रूप से सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा के. गिरी, नगर मंडल अध्य्क्ष मनोज जोशी, अविनाश डाबी, मुकेश शर्मा, रवि ठाकरानी, नरसी नायक, गजानंद सोनी, रघुवीर सिंह धंजू, बलविंदर सिंह बहोलिया, भूपेंद्र संधू, कमल छिंपा, विक्की अरोरा, कुशाल, व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन