श्री गंगानगर

Video: जामा मस्जिद से राउपीर तक निकाला गया जुलूस

जुलूस निकाल कर दिया शांति तथा अमन का संदेश
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 1:30 PM IST
Birthday of Prophet Muhammad Saheb
Birthday of Prophet Muhammad Saheb

अनूपगढ़। श्रीगंगानगर के अनुपगढ़ में पैगम्बर मोहम्द साहेब का जन्मदिन बारावफ़ात पर स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा जश्ने ईद मिलादुन नबी की तरफ से जामा मस्जिद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड नम्बर 10 से जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर राउपीर की दरगाह तक गया। वक्फ इंतेजामिया कमेटी के सचिव मो.रफीक ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ समाज के लोग इस हुलस में भाग लिया। जुलूस का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।शहर के गीता चौक पर द्वारा मिठाई का वितरण किया गया।

जुलूस की अगुवाई में सफेद वस्त्र धारण किए समाज के लोग शांति तथा अमन का संदेश दे रहे थे। सचिव मो.रफीक ने जानकारी देते हुए बताया कि मिलादुन्नबी यानी इस्लाम के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब का जन्म मक्का (सऊदी अरब) में हुआ था। उनके वालिद साहब का नाम अबदुल्ला बिन अब्दुल मुतलिब था और वालेदा का नाम आमेना था। उन्होंने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब को अल्लाह ने एक अवतार के रूप में पृथ्वी पर भेजा था।

समाज के लोग इन्हें एक मसीहा की तरह मानते है। समाज के लोगों ने बताया कि उनका संपूर्ण जीवन ही नेकी, भलाई, अमन और सच्चाई की मिसाल है, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी हज में जो बातें कहीं वे हर इंसान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। जुलूस के पूर्व बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए। मोहम्मद पैगम्बर के जन्मदिन को मनाने तथा जुलूस को लेकर पिछले कई दिनों से समाज के लोग व्यवस्थाएं बनाने में लगे हुए थे। इस जुलूस में मोहम्मद रफीक असलम खान नियामत अली रसूल खान राजा खान मंजीर खान अल्लाह रक्खा फारूख आमीन हाकम सोकत अली सलीम इमरान लाल मोहम्मद सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान