श्री गंगानगर

Video: पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, बेहोश कर नीचे उतारा

श्रीगंगानगर से दो क्रेन मौके पर पहुंची
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 2:57 PM IST
Bull on the water tank
Bull on the water tank

श्रीगंगानगर. इन दिनों सांड के पानी की टंकी पर चढऩे के कई मामले सामने आ चुके हैं। एेसा ही एक मामला पास के गांव नेतेवाला में हुआ, जहां एक सांड शुक्रवार रात पानी की टंकी पर चढ़ गया। सुबह ग्रामीणों ने जब सांड को देखा तो इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी तथा अपने स्तर पर सांड को उतारने के प्रयास शुरू किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद श्रीगंगानगर से क्रेन मंगवाई गई तथा टंकी की सीढि़यों के साइड में सुरक्षा के लिहाज से बल्लियां लगाई गई। दोपहर बारह बजे तक सांड को बचाने का काम शुरू हुआ। दोपहर साढ़े बारह बजे बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर नीचे उतारा गया।

Video: जामा मस्जिद से राउपीर तक निकाला गया जुलूस

ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी की टंकी का गेट शुक्रवार रात खुला रह गया था। इस वजह से सांड टंकी की सीढि़यों से चढ़ता हुआ काफी ऊपर तक चला गया लेकिन वापस उतर नहीं पाया। सुबह ग्रामीणों ने सांड को टंकी पर देखा तो चौंक गए। इसके बाद पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी सांड को उतारने का प्रयास किया लेकिन सांड टस से मस नहीं हुआ। आखिरकार श्रीगंगानगर से दो क्रेन मंगवाई गई। मौके पर दमकल व गोशाला का वाहन भी पहुंच गया। इस दौरान चूनावढ़ पुलिस थाने का जाब्ता तथा तहसीलदार आदि भी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों का आरोप था कि तहसीलदार को सूचना देने के बावजूद वे काफी विलंब से पहुंचे। इस कारण बचाव का काम देर से शुरू हो पाया। इधर सांड के टंकी पर चढऩे की सूचना जिसको भी मिली वह मौके पर पहुंच गया। इस कारण घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए। इतना ही नहीं, टंके पर चढ़े सांड और बचाव कार्य को मोबाइल में कैद करने की भी होड़ लगी रही। दोपहर साढ़े बारह बजे सांड को बेहोश कर क्रेन की मदद से उतारा गया। बेहोश सांड को श्रीगंगानगर लाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच सांड सही सलामत नीचे उतारने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान