श्री गंगानगर

Video: शहर की 4 सड़कों पर रहेगी तीसरी आंख से नजर

कनाट पैलेस चौक पर लगे कैमरे
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 2:12 PM IST
cctv camra on four road in anoopgarh
cctv camra on four road in anoopgarh

अनूपगढ़। अब शहर की 4 सड़कों पर तीसरी आंख से नजर रखी जा सकेगी।शहर के कनाट पैलेस चौक पर समाज सेवी संस्था सुरक्षा एक प्रयास ग्रुप द्वारा जनसहयोग से राशि एकत्रित करवाकर सीसीटीवी लगाए गए। सुरक्षा ग्रुप के रवि ठाकरानी ने बताया कि चौराहों पर 4 कैमरे लगाए गए हैं।उन्होंने बताया कि कैमरों की विजुअल क्षमता एक तरफ 50 मीटर तक है तथा कैमरों की क्वालिटी के बारे में उन्होंने बताया कि यह कैमरे नाइट विजन में भी कार्य करेंगे तथा कन्ट्रोल रूम में जूम कर देखने पर किसी की भी पहचान आसानी से की जा सकेगी।

टेक्निकल असिस्टेंट की निर्देशों पर इन कैमरों का वाई फाई हाइ मास्क लाइटों के ऊपर लगाया गया है वहिं सीसीटीवी 17 फीट ऊंचाई पर लगाए गए है जिससे विजुअल में नजदीकी आए। ठाकरानी ने बताया कि शहर के पुलिस थाना में 16 कैमरों का कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां 16 कैमरों की निगरानी की सारी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी कैमरे वायरलेस है जिससे इनमें केबल सम्बन्धी खराबी आने की संभावना कम रहेगी। ठाकरानी ने बताया कि सीसीटीवी के लिए जनसहयोग के लिए 3 लाख रुपए की राशि की घोषणा की गई थी। उसमें से अभी आधी राशि प्राप्त हुई है।

राशि आने पर 27 ए चौक, अंबेडकर चौक, शहीद उद्धम सिंह चौक व मुख्य बाजार में कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने घोषणा करने वाले विभिन्न यूनियन के अध्यक्षो से आह्वान किया कि शेष राशि देंवें जिससे शहर को सुरक्षित किया जावे। सीसीटीवी लगाने में सुरक्षा ग्रुप के रवि ठाकरानी गंगाबिशन सेतिया दीपक नागपाल भाविश गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने पुलिस थाने में आयोजित सी एल जी बैठक में लोगों को सीसीटीवी के लिए जागृत किया था। लोगों ने शहर की सुरक्षा को देखते हुए सहयोग दिया था काफी प्रयासों के बाद सुरक्षा ग्रुप का यह कार्य पूरा हो चुका है। स्थानीय विधायक द्वारा भी सीसीटीवी के लिए 5 लाख की घोषणा की गई है लेकिन विधायक कोटे के 5 लाख रुपए का अभी इंतजार है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान