श्री गंगानगर

Video: महात्मा गांधी काफी बार गए थे जेल

अनूपगढ़ में बड़े धूमधाम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।
2 min read
celebration of gandhi jayanti
celebration of gandhi jayanti

अनूपगढ़। शहर की नगरपालिका में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने की।उपखण्ड अधिकारी प्रसाद के अलावा नगर पालिका राजस्व निरीक्षक संदीप पूनिया विधि सलाहकार एडवोकेट तिलकराज चुघ पुलिस निरीक्षक रुली चन्द आयुर्वेद विभाग की प्रभारी डॉक्टर सीमा चौहान समाज एवं कल्याण विभाग के धनपत डाबी पार्षद सुखविंदर मक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चोटरों पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपखण्ड अधिकारी ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में बताया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ भी दिलाई। नगरपालिका राजस्व निरीक्षक संदीप पुनिया ने महात्मा गांधी की जीवन में देश के लिए किए गए संघर्षों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 1927 में किए गए आंदोलन तथा 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के अलावा इस तरह के आंदोलन से ही हमारा देश आजाद हुआ है। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए कई बार जेल भी गए। लेकिन उन्होंने कभी हिंसा का मार्ग नही अपनाया। नगरपालिका विधि सलाहकार एडवोकेट तिलक राज चुघ ने भी अपने संबोधन में दोनों महापुरुषों द्वारा दिए योगदान के बारे में बताया।

उनहोने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि हमें अपने आस पास का वातावरण साफ रखना चाहिए, कहीं भी गंदगी नही फैलानी चाहिए तथा फैली गंदगी के कहीं नजर आने पर उसे साफ कर स्वच्छ भारत में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के देश के लिए किए गए कार्यों के लिए ही उन्हें राष्ट्रपिता बापू की उपाधि मिली थी।कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर उनके दिखाए मार्गों पर चलने का आह्वान किया।

Published on:
02 Oct 2017 02:16 pm
Also Read
View All
Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन

श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस

Rajasthan Panchayat Elections : 2 संतान की शर्त खत्म, श्रीगंगानगर के गांवों में अब बदलेगा समीकरण, पुराने चेहरे लौटे