श्री गंगानगर

Video: नही मिल रहा मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का लाभ

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक सेवाएं तो चिकित्सकों की कमी के कारण तो पटरी से उतरी हुई है, सी बी सी मशीन खराब
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2017, 3:20 PM IST
chief minister free treatment
chief minister free treatment

अनूपगढ़। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्त जांच की मुख्य मशीन खराब होने के निशुल्क मुख्यमंत्री जांच योजना का लाभ भी लोगों को नही मिल पा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर से पूछने पर पता चला कि अस्पताल में लगभग पिछले 3 माह से सीबीसी मशीन से जांच नही हुई है उन्होंने बताया कि पहले सीबीसी जांच के लिए काम आने वाला केमिकल खत्म था तो अब मशीन ही खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि मशीन को सही करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है।

मशीन कम्पनी के इंजीनियर शीघ्र ही आकर सी बी सी मशीन को सही कर देंगे। सीबीसी मशीन खराब होने के कारण मरीजों को डब्ल्यू बी सी आर बी सी प्लेटलेट्स हीमोग्लोबिन सहित अन्य कई रोगों की निशुल्क जांच का लाभ नही मिल रहा है। इसके अलावा अस्पताल में दंत चिकित्सक अपनी सेवाएं रोजाना दे रहे है लेकिन अस्पताल में दंत चिकित्सा के काम में आने वाले छोटे मोटे औजार तक नही है। यहां तक कि दांतों का xray करने के लिए मशीन भी नही है।

ऐसे में दांत का इलाज करवाने आने वाले मरीजों को मजबूरन बाहर से अपनी जांच करवानी पड़ती है। अस्पताल में सबसे बड़ी कमी चिकित्सकों की कमी है। कुछ माह पूर्व अस्पताल में कार्यरत फिजिशयिन डॉक्टर को ट्रंसफर कर दिया गया लेकिन उस फिजिशयिन की जगह कोई डॉक्टर नही लगाया है। तब से लेकर आज तक अस्पताल में फिजिशयिन का पद रिक्त पड़ा है खास कर हृदय सम्बन्धी मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल में ई सी जी मशीन तो है लेकिन फिजिशयिन के अभाव में ई सी जी मशीन द्वारा दी गई रिपोर्ट को पढंने वाला चिकित्सक ही नही है। इसके अलावा डेंगू तथा चिकनगुनिया की जांच भी अस्पताल में उपलब्ध नही हैं। अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी धीरे धीरे इलाके की जनता के लिए अभिशाप बनती जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन