श्री गंगानगर

Video: जलदाय विभाग की डिग्गीयों में जा रहा है घरो का गंदा पानी

उपतहसील मुख्यालय पर जलदाय विभाग की डिग्गीयो में घरो का गंदा पानी जाने के कारण लोगो के पीने का पानी दुषित हो रहा है वहीं बीमारीयां फैलने की आशंका बनी
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 1:00 PM IST
dirty water in water department storage
dirty water in water department storage

राजियासर (श्रीगंगानगर) जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग के पिछे बने टिब्बा कॉलोनी के घरो के लोग घर का गंदा पानी बाहर निकालने के लिए जलदाय विभाग की दिवार के पास छोड़ रहे है। जिससे दिवारो के पास एकत्रित गंदा पानी जलदाय विभाग की चारदिवारी के झरोखो से सीधा डिग्गीयो में जा रहा है। मगर इस बात को लेकर जलदाय विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है। वहीं ग्रामीण इस बात को लेकर कई बार ग्राम पंचायत को मौखिक व लिखित रुप से अवगत करवा चूके है लेकिन काई सुनवाई नही हो रही है। डिग्गी से उंचे है।

टिब्बा कॉलोनी के घर

ग्रामीणो ने बताया की जलदाय विभाग की डिग्गीयो से टिब्बा कॉलोनी के घर उंचे होने पर घरो का गंदा पानी सीधा डिग्गीयो की तरफ आता है और ज्यादा पानी एकत्रित होने के कारण यह पानी डिग्गीयो में चला जाता है।

दो डिग्गीया है जलदाय विभाग में

जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग में दो बड़ी बड़ी डिग्गीयां बनी हुई है जिसमें एक डिग्गी चारदिवारी के साथ एकदम पास में है जिससे घरो को गंदा पानी आराम से से डिग्गी में जा रहा है। वहीं दूसरी डिग्गी दिवार से दूर है मगर लोग घरो का गंदा पानी दिवार के अंदर से डालकर एक गड्ढे में डाल रहे है जो गड्डा गंदे पानी से भर जाने या बरसात के समय पुरा का पुरा गंदा पानी डिग्गी में चला जाता है।

आधा दर्जन घरो का जा रहा है गंदा पानी

ग्रामीणो के अनुसार जलदाय विभाग के पिछे की तरफ करीब आधा दर्जन घरो का गंदा पानी डिग्गीयो में जा रहा है। जिसके चलते ग्राम पंचायत व जलदाय विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है। वार्ड पंच देशरत्न जैन, मनीराम, कालुराम, हनुमान , भंवर लाल आदि ने जलदाय विभाग के झरोखो को बंद कर डिग्गीयो में जा रहे गंदे पानी पर रोक लगाने की मांग की है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान