श्री गंगानगर

Video: हर दिन उजड़ रहे घर, कलक्टर साहब कुछ तो करो

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने गांव सरदारगढ़ में की जनसुनवाई, नशीली वस्तुओं की बिक्री से पीडि़त नागरिकों ने की कार्यवाही की मांग
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2017, 5:48 PM IST
drugs are injured to health
drugs are injured to health

जैतसर. कलक्टर साहब, गांव की शायद ही ऐसी कोई गली या चौक-चौराहा हो जहां प्रतिबंधित नशीले पदार्थ नहीं मिलते हो। गांव के हर चौैक-चौराहे पर नशे की हर प्रकार की वस्तुएं सुलभ है। हर महीने मां-बाप अपनी औलाद को खो रहे हैं। ७० प्रतिशत आबादी नशे की गिरफ्त में है। युवा पीढी भी जमकर नशीले पदार्थों का सेवन कर रही है। चौक-चौराहों पर खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। हर दिन घर उजड़ रहे हैैं, कलक्टर साहब कुछ तो करो। कुछ इन्हीं शब्दों में गांव सरदारगढ़ केे ग्र्रामीणों ने अपने ह्रदय की पीड़ा को जिला कलक्टर ज्ञानाराम के समक्ष रखी। ग्रामीण घनश्याम सिंह ने जब ऐसे ही शब्दों में जिला कलक्टर से करुण पुकार की तो उनकी आँखें छलक उठी। वर्षों से दबा दिल का बोझ हल्का हो गया।

ग्रामीण घनश्याम सिंह ने बताया कि पिछले महीने ही गांव में नशे के कारण एक युवक अकाल मौत का शिकार हो गया। लेकिन पुलिस एवं प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी आँखें मूंद कर बैैठे हैं। वहीं ग्रामीण मोहब्बत अली ने कहा कि गांव की ७० प्रतिशत आबादी मुस्लिम वर्ग की है। मुस्लिम वर्ग के परिवार उर्दू विषय की भी ऐच्छिक विषय के रुप में तालीम लेना चाहते हैं लेकिन गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उर्दू विषय वर्षों की मांग के बाद भी स्वीकृत नहीं हो रहा है। जिला कलक्टर ज्ञानाराम शुक्रवार रात को क्षेत्र के गांव सरदारगढ़ के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित रात्रि चौपाल के अंतर्गत जनसुनवाई करने पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, क्षतिग्रस्त सडक़ों, राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने जैसी अनेक समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत करवाया।

जिस पर जिला कलक्टर ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के मुखियाओं को संबंधित शिकायत या सुझाव पर अविलंब कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में जिला कलक्टर ज्ञानाराम के अतिरिक्त एडीएम सूरतगढ़ चांदमल वर्मा, सीओ सूरतगढ़ ओनाड सिंह, सूरतगढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी रोमा सहारण, सरपंच सद्दाम हुसैन, उपप्रधान रामकुमार भांभू, ग्रामसेवक महावीर प्रसाद, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुशील बिश्नोई सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

हिन्दों गांव को श्रीविजयनगर तहसील में शामिल करने की मांग

गांव सरदारगढ़ में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत दो जीबी के गांव हिन्दों के ग्रामीणों ने वार्ड पंच तेजनारायण मेहरा के नेतृत्व में जिला कलक्टर ज्ञानाराम से मुलाकात कर गांव हिन्दों को राजस्व रिकार्ड में सूरतगढ़ तहसील से हटाकर श्रीविजयनगर तहसील में शामिल करने की मांग की। ग्रामीण बीरबलराम, इब्राहिम खान, हाजी खुदा बख्श, असकर अली, सलीम खान सहित अन्य ने बताया कि वर्षों पूर्व घग्घर नदी में आयी बाढ के दौरान चक हिन्दों के ग्रामीणों को तत्कालीन परिस्थितियों में अपने मूल स्थान से हटकर सुरक्षित स्थान की ओर पुर्नस्थापित होना पड़ा। जिसके बाद उनका दस्तावेज संबंधी रिकार्ड श्रीविजयनगर तहसील में एवं राजस्व रिकार्ड सूरतगढ़ तहसील में शामिल हो गया। दोहरे दस्तावेज होने के कारणा उन्हें पिछले करीब दो दशक से किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस पर जिला कलक्टर ने एडीएम सूरतगढ़ चांदमल वर्मा को अविलंब कार्यवाही कर रिपोर्ट जिला कलक्टर को पेश करने के निर्देश दिये।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन