श्री गंगानगर

Video: एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम

- मंदिर वहीं बनाएंगे, यही गीत दोहराएंगे
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2017, 2:21 PM IST
event in anoopgarh on Valor day
event in anoopgarh on Valor day

शौर्य दिवस के अवसर पर निकाली रैली

अनूपगढ़। बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद द्वारा शौर्य दिवस के अवसर पर विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।इस रैली से पूर्व बजरंग दल के कमल छीम्पा महावीर पुनिया सुनील गोदारा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जगह जगह अभियान चलाकर 500 कार्यकर्ताओं को दल के साथ जोड़ा। रैली की अगुवाई राजस्थान युवा खेल समिति प्रभारी मोहित छाबडा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहित छाबडा प्रधानमंत्री जिला मुद्रा ऋण संयोजक अविनाश डाबी भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रपाल राबिया रजत कंकर मनोज आसेरी विक्रम ओझा सहित अन्य लोग कर रहे थे।

यह रैली शिवमंदिर से शुरू होकर मंडी के विभिन्न स्थानों से होकर वापिस शिव मंदिर पहुंची। रैली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जयश्री राम तथा मंदिर यही बनाएंगे गीत यही दोहराएंगे से माहौल को भक्तिमय बना दिया। रैली में हाथ में केसरिया ध्वज उठाए बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा अन्य युवा मा भारती के जयकारे लगा रहे थे। रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बजरंग दल के युवा तथा उत्साही कार्यकर्ता कमल छीम्पा ने बताया कि दल मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व को बचाना है।

Video: जामा मस्जिद से राउपीर तक निकाला गया जुलूस

उन्होंने बताया कि बजरंग लगातार लोगों को दल से साथ जोड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस रैली में भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल उपाध्यक्ष बी एस ढिल्लो सेवा भारती के ज़िलाध्यक्ष दिनकर पारीक विश्व हिंदू धर्म प्रसार तहसील अध्यक्ष अंशुल सेठी सतनाम चौहान महावीर चुघ विक्की अग्रवाल प्रभु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Read more;

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान