श्री गंगानगर

Video: इधर आग लगने से लाखो का नरमा खाक, उधर किसानो को मिली राहत

- पुलिस थाना में मामला दर्ज - किसानों को मिलेगी राहत, जिले भर में जाएगी खाद
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 2:32 PM IST
cotton price
cotton sold

अनूपगढ़। शहर की औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नागपाल इंटरप्राइजेज लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रूपए का नरमा जल कर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नागपाल इंटरप्राइजेज लिमिटेड फैक्ट्री में बूल चन्द भगवान दास फार्म 500 क्विंटल नरमा जिनिंग प्रेसिंग के लिए भेजा गया था। जिसको बुधवार सुबह 9 बजे अचानक लग गई। देखते ही देखते आग ने नरमें को चपेट में ले लिया।

पास में काम कर रहे मजदूरों ने नरमें में आग उठती हुई देखी जिस वक्त नरमें में आग लगी बूल चन्द चुघ मौके पर मौजूद थे। शहर में दमकल की व्यवस्था नही होने के कारण प्राइवेट टैंकरों तथा नगरपालिका को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना पर नगरपालिका तथा प्राइवेट टैंकर मौके पर पहुंचे और शाम 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना पर फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। इस मामले में बूल चन्द चुघ द्वारा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

यूरिया खाद का आया रैक

श्रीगंगानगर. जिले के लिए बुधवार को मालगाड़ी से यूरिया खाद का एक रैक आया। रैक आने के साथ ही खाद को जिले भर में ट्रकों से सप्लाई करने का काम भी शुरू कर दिया गया। इस समय गेहूं, जौ, सरसों सहित अन्य फसलों को किसान पहला तो कहीं दूसरा पानी दे रहे हैं। सिंचाई पानी के साथ फसलों में यूरिया खाद की जरुरत होती है।

ऐसे में मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खाद का रैक आने के बाद अब किसानों को यूरिया मिल सकेगी। जिले में गंगानगर सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती है। सहकारी समिति के हर मंडी में गोदाम है जहां से किसान अब खाद खरीद सकेगा।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान