श्री गंगानगर

Video: नगर परिषद अतिक्रमण के नाम पर कर रही हैं नौटंकी

लाल निशान लगाने से भडक़े व्यापारी -नगर परिषद ने बड़ा मंदिर वाली गली में लगाए निशान - व्यापारियों में रोष, आयुक्त से मिले
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 5:11 PM IST
encroachment in sriganganagar
fire in shop by cylender

श्रीगंगानगर. शहर के बड़ा मंदिर बाजार वाली गली में नगर परिषद की टीम ने दुकानों के बाहर लाल निशान लगाए तो वहां के दुकानदार भडक़ गए। इसको लेकर मंगलवार को व्यापारी श्यामलाल बजाज व पार्षद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर परिषद आयुक्त सुनीता चौधरी से मिलकर अतिक्रमण नहीं हटाने की मांग की। इस मामले में व्यापारी एक बार तो आयुक्त से उलझ गए, जिस पर आयुक्त ने कहा कि मुनियादी करवाकर लाल निशान लगाए गए हैं।

दुकानदारों ने जवाब देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी ने दुकानदारों से आकर बात तक नहीं की है। इस पर आयुक्त भडक़ गईं और कहा कि अब मैं क्या सहायक अभियंता को एक-एक दुकानदार के घर भेजूं? आयुक्त ने व्यापारियों को बताया कि सहायक अभियंता सुखपाल कौर व कनिष्ठ लिपिक अमनदीप कौर को मौके पर भेजा गया था। यह कर आयुक्त ने सहायक अभियंता कौर को ऑफिस में ही तलब कर लिया।

उन्होंने कहा कि वहां पर कुछ दुकानदारों से बात कर उनसे थड़ों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। आयुक्त ने दुकानदारों से कहा कि आप पट्टा दिखा दो, फिर कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस पर दुकानदारों ने कहा कि किसी भी व्यापारी के पास पट्टा नहीं है। आयुक्त ने बताया कि बड़ा मंदिर के एक व्यापारी ने संपर्क पोर्टल पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी लगाए शहर में लाल निशान

शहर में जगह-जगह अतिक्रमण हो रखा है लेकिन नगर परिषद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। नगर परिषद ने कोतवाली रोड पर सर्वे करवाकर अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान तक लगाए। इसके अलावा प्रेम नगर रोड सहित शहर में कई जगह लाल निशान लगाने की नौटंकी की गई लेकिन नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक-एक वार्ड का प्लान बनाकर इसकी रिपोर्ट डीएलबी तक भिजवाई गई लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। अब यही नौटंकी शहर के बड़ा बाजार में की जा रही है।बड़ा बाजार के फुटपाथ पर अतिक्रमण की एक दुकानदार ने ही हैल्पलाइन पर शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता को मौका पर भेजकर लाल निशान लगाकर अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद किया है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान