श्री गंगानगर

Video: करोड़ों रुपए खर्च राहत मिली आधी

सी 95 रेलवे फाटक पर बना आरयूबी से फोर व्हीलर का प्रवेश निषेध
3 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 3:38 PM IST
four wheeler not allowed
four wheeler not allowed

सूरतगढ़. सूर्यनगरी से शहर को जोडऩे वाले व्यस्तम बडोपल मार्ग स्थित सी-९५ रेलवे फाटक पर रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आगामी माह तक रेलवे अंडरब्रिज आमजन के लिए खुल जाएगा। लेकिन रेलवे व राजस्थान अरबन ड्रिकिंग वाटर सीवरेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन (रूडसिको) की ओर निर्माणाधीन आरयूबी के अंतिम सोपान में पहुंचने के साथ ही नागरिकों को एक बड़ा झटका भी लगा है। रेलवे ने आरयूबी को केवल दुपहिया वाहनों के लिए घोषित कर दिया है। रेलवे प्रशासन ने आरयूबी के मुख्य द्वार व अंदर के भाग पर फोर व्हीलर का प्रवेश निषेध संबंधित आदेश पट्ट भी लगा दिए हैं।

रेलवे के आदेशों के बाद सी-९५ होते हुए हनुमानगढ़ जाने वाला मार्ग लगभग बंद हो जाएगा। ऐसे में आरयूबी निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी नागरिकों को आधी राहत मिलेगी। इसे लेकर नागरिकों में निराशा का माहौल है। हालांकि निर्माणकर्ता कम्पनी का कहना है कि रेलवे की ओर से प्रारंभिक तौर पर ही एलएएच बनाने के निर्देश थे। रेलवे लाइनों के कारण दो भागो में बंटे शहर के लिए सी-९५ रेल फाटक सूर्यनगरी से शहर में आवागमन के लिए यह मुख्य मार्ग था। लेकिन बीकानेर बठिण्डा श्रीगंगानगर के अति व्यस्तम रेलखंड पर स्थित सी-९५ रेलवे फाटक के अधिकांश बंद रहने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। रेलवे ओवरब्रिज के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के बाद रेलवे व राजस्थान अरबन ड्रिकिंग वाटर सीवरेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन (रूडसिको) की ओर से इस मार्ग पर आरयूबी निर्माण का निर्णय लिया गया।

करीब एक वर्ष तक नक्शा संबंधित विवाद के चलते कार्य अटकने के बाद इस वर्ष २३ मार्च को इरकॉन कम्पनी की देखरेख में आरयूबी निर्माण का श्रीगणेश किया गया। प्रथम नक्शे के तहत आरयूबी का निर्माण गणेश मंदिर से रेलवे के पुराने माल गोदाम तक किया गया लेकिन बाद में नागरिकों ने हनुमानगढ़ मार्ग की ओर आरयूबी की एक और लेग बनाने की मांग उठा दी। जिसके बाद विधायक राजेन्द्र भादू के प्रयासों से करीब दो माह पूर्व रूडसिको ने दूसरी लेग को स्वीकृति प्रदान कर दी। रेलवे फाटक पर सात करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्माणाधीन आरयूबी में सडक़, शैड व हार्डशोल्डर सहित रंगरोगन का कार्य भी पूरा हो चुका है। आरयूबी आगामी माह तक आमजन के लिए प्रारंभ कर दिया जाएगा।

हनुमानगढ़ के लिए समस्या यथावत

अंतिम समय में रेलवे की ओर से आरयूबी को केवल दोपहिया वाहनों के लिए घोषित करने तथा फोर व्हीलर पर रोक लगाने से नागरिकों को बड़ा झटका लगा है। यह मार्ग हनुमानगढ़ जाने के लिए प्रमुख मार्ग रहा है। जिसके तहत आरयूबी में एक अतिरिक्त लेग की मांग उठाई गई थी ताकि हनुमानगढ़ आवागमन करने वाले वाहनों को सहूलियत मिल सके। लेकिन मार्ग के चौपहिया वाहनों के लिए बंद होने के बाद अब केवल रेलवे ओवरब्रिज से घूमकर ही इस मार्ग से हनुमानगढ़ जा सकते हैं। जबकि रेलवे ओवरब्रिज की बसंत विहार लेग के समीप ही राधास्वामी सत्संग भवन रेलवे क्रॉसिंग से हनुमानगढ़ के लिए सीधा बाइपास मार्ग है। जिससे आरओबी से घूमकर जाने का औचित्य नहीं है। लेकिन बाइपास मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग की समस्या है। ऐसे में स्थिति एकबार फिर ढाक के तीन पात की हो गई है।

आदेशों के अनुसार निर्माण

रेलवे की ओर से आरयूबी केवल दोपहिया वाहनों के लिए ही बनाया गया है। रेलवे व रूडसिको के आदेशानुसार आरयूबी निर्माण किया गया है। फोर व्हीलर का प्रवेश निषेध रहेगा। - डीके सिंह, प्रबंधक, इरकॉन, सूरतगढ़।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन