श्री गंगानगर

Video: दोपहर बाद किसानों ने किया चक्काजाम

किसान नेताओं ने सूरतगढ़-श्रीगंगानगर सडक़मार्ग पर पांच जीबी सर्किल पर चक्काजाम किया।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2017, 5:33 PM IST
jam by farmer in jaitsar
jam by farmer in jaitsar

जैतसर. किसानों की विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से प्रदेश व्यापी आह्वान के अंतर्गत बुधवार को दोपहर बाद किसान नेताओं ने सूरतगढ़-श्रीगंगानगर सडक़ मार्ग पर पांच जीबी सर्किल पर चक्काजाम किया। सहकारी भूमि विकास बैंक रायसिंहनगर चैयरमैन इन्द्रजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में इससे पूर्व बड़ी संख्या में किसान गुरुद्वारा सिंहसभा में एकत्रित हुए एवं बैठक कर राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की।

बैठक में किसान नेता एवं करणीजी वितरिका संघर्ष समिति अध्यक्ष नत्थासिंह ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। सरकार किसानों एवं कृषिकार्य की ओर ध्यान नहीं दे रही है। कृषिकार्य किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। किसान नेता अमन विडि़ंग ने कहा कि सरकार को कृषिकार्य के लिए पृथक नीति तैयार करनी चाहिए जिससे किसानों को कर्जमुक्त किया जा सके। खेती पर बढती लागत एवं गिरते भावों ने कृषिकार्य कर रहे किसानों की कमर तोडऩे का काम किया है।

खेती प्रधान देश के किसानों का खेती से मोह भंग होता जा रहा है। बैठक के बाद सभी किसान जुलूस के रुप में पांच जीबी पहुंचे एवं सूरतगढ़-अनूपगढ़ मुख्य सडक़मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिडाना, नगर महासचिव अनुराग अवस्थी, रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

जाम में फंसे वाहन, परेशान हुए यात्री-

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेताओं की ओर से सूरतगढ़-अनूपगढ़ सडक़मार्ग पर गांव पांच जीबी सर्किल पर किये गये चक्काजाम से श्रीगंगानगर से घड़साना वाया अनूपगढ़, श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ वाया पदमपुर एवं सूरतगढ़-हनुमानगढ़ से अनूपगढ़-घड़साना के लिए चलने वाली बसें एवं अन्य वाहनों का संचालन दिनभर प्रभावित हुआ।

जिससे बड़ी संख्या मेें सडक़मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों, महिलाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय पुलिस थानाधिकारी अरविंद बेरड़ के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता दिनभर सूरतगढ़-अनूपगढ़़ सडक़मार्ग पर गश्त करता रहा एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को नियंत्रित करते रहे।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन