श्री गंगानगर

Video: क्रिसमस पर सांता क्लॉज की धूम, मौसम भी दे रहा साथ

- क्रिसमस डे को लेकर सजने लगे बाजार- शांता क्लॉज ड्रेस, टॉपी और डेकोरेशन का सामान सजा
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 5:37 PM IST
marry Christmas to all
marry Christmas to all

श्रीगंगानगर. क्रिसमस डे नजदीक आने के साथ ही बाजार भी इसको लेकर तैयार हो गया है। जिला मुख्यालय पर गोल बाजार और इसके आसपास स्थित गिफ्ट आइट्मस की दुकानों पर क्रिसमस ट्री, शांता क्लॉज की टोपी, ड्रेस, डेकोरेशन का सामान आदि दिखने लगा है। वहीं खरीदार बच्चे और उनके परिजन भी सामान खरीदकर ले जाने लगे हैं। छोटे से लेकर बड़े क्रिसमस ट्री बच्चों को लुभा रहे हैं तो ट्री को सजाने के लिए विभिन्न तरह के डेकोरेशन का सामान उपलब्ध है।
स्कूलों में होते हैं विशेष आयोजन

क्रिसमस डे को लेकर स्कूलों में विशेष आयोजन होते हैं। इसमें बच्चों, अध्यापकों में प्रतियोगिताएं होती हैं। इनमें छोटे बच्चों को विशेष ड्रेस में सजाया जाता है, जिनको सांता क्लॉज गिफ्ट और टॉफियां बांटते हैं। स्कूलों में क्रिसमस डे को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें विशेष साज सज्जा, रंग बिरंगी रोशनियां, क्रिसमस ट्री की सजावट और बच्चों का ड्रेस कोड निर्धारित किया जा रहा है। कई स्कूलों में ये कार्यक्रम दो से तीन दिन तक भी चलता है।

क्या है भाव
सांता क्लॉज ड्रेस :150 से 500 रुपए
सांता टॉपी : 20 रुपए
क्रिसमस ट्री : 40 से 100 रुपए
डेकोरेशन : 20 से 100 रुपए

मौसम भी दे रहा साथ
क्रिसमस डे नजदीक आने के साथ ही मौसम भी बच्चों और क्रिसमस मनाने वालों का साथ देने लगा है। दो-तीन दिन पहले तक जहां दिन में धूप और रात को सूखी सर्दी पड़ रही थी, वहीं गुरुवार को धुंध ने आकर क्रिसमस का मजा दोगुना कर दिया है। क्योंकि लाल रंग की ड्रेस और सफेद सर्दी को लेकर ही साल का आखिरी उत्सव हर साल मनाया जाता है। लाल ड्रेस तो बच्चे बाजार से खरीदकर ले आते लेकिन मौसम को सफेद करना मुश्किल था, पर गुरुवार से मौसम ने क्रिसमस मनाने वालों को तोहफा दिया और धुंध आ गई। अब दो से तीन दिन तक धुंध और आती रहे तो ये क्रिसमस भी बच्चों के लिए शानदार हो सकता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान